गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 11 शहरों में प्लॉट आवंटन के लिए पोर्टल खोलने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत 1 फरवरी 2024 से 11 शहरों में प्लॉट आवंटन के लिए पोर्टल खोला जाएगा। योजना के तहत 30 वर्ग गज का प्लॉट दिया जाएगा। आवेदनकर्ता मामूली राशि जमा करवा कर इसमें भागीदारी कर सकेंगे। ऐसे लोगों को बैंकों से ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा और केंद्र व राज्य सरकार की ओर से भी सहयोग किया जाएगा, ताकि वे लोग अपना मकान बना सकें।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि करनाल में स्थित डॉ मंगलसेन ऑडिटोरियम में डॉ मंगलसेन की मूर्ति तथा कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में कल्पना चावला की मूर्ति स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार कई कई योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि हरियाणा तेजी से तरक्की की ओर से आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने निरोगी योजना के तहत एक करोड़ लोगों को कार्ड बांटे हैं। हम आयुर्वेद में वेलनेस सेंटर खोलने जा रहे हैं। लोग बीमार ना हों इसकी व्यवस्था कर रहे हैं। सुरक्षा की बात करें तो महिलाओं की संख्या को पुलिस में बढ़ाया जा रहा है। महिलाओं के 37 थाने चल रहे हैं। 29 साइबर क्राइम के थाने हैं। डायल 112 के जरिए प्रदेश में किसी भी व्यक्ति को समस्या आने पर 7-8 मिनट में गाड़ी पहुंच जाती है।
नशा तस्कर के खिलाफ हमने कार्रवाई की है। 1300 नशा तस्करों को हमने जेल भेजा है। युवाओं के लिए रोजगार के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है। 9 वर्षों में हम 1.10 लाख नौकरियां हम दे चुके हैं। प्राइवेट नौकरियों को भी हम दिलाने में मदद कर रहे हैं। हम युवाओं को विदेश में भी रोजगार दिलाने का काम कर रहे हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
