कुरुक्षेत्र की बदलेगी तस्वीर, संत रविदास का बनेगा स्मारक, सीएम खट्टर ने किए कई बड़े ऐलान

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ऐलान किया है कि वह संत रविदास और अन्य सिख गुरुओं का कुरक्षेत्र में स्मारक का निर्माण कराएंगे। इस मेमोरियल का उद्देश्य संत रविदास के जीवन से लोगों को प्रेरणा देना है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र में 48 कोस की यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बस सुविधा की शुरुआत करने पर भी चर्चा की।

कुरुक्षेत्र में 48 कोस तीर्थ यात्रा सम्मेलन में संतों और प्रबुद्ध लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने एक किताब को लॉन्च किया जोकि 48 कोस के भीतर 182 तीर्थस्थानों को लेकर है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह इस किताब का बढ़-चढ़कर प्रचार करें। 48 कोस यात्रा से जो मिट्टी लाई गई उसे मुख्यमंत्री ने अपने सिर पर लगाया और कहा कि यह मेरे लिए आस्था से जुड़ा है।

CM Manohar Lal Khattar announces to build memorial of Saint Ravidas in Kurukshetra

भगवत गीता और 49 कोस तीर्थ के प्रभाव के बारे में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए प्रेरणा का माध्यम हैं। इसके साथ ही उन्होंने गीता में ब्रह्मांड, पाताल और अथाह ज्ञान की बात कही। 48 कोस की बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुण्य की भूमि है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इन जगहों को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कुरुक्षेत्र में 48 कोस के भीतर कुल 367 तीर्थ स्थान हैं, जोकि पवित्र सरस्वती और दृष्टवटी नदी के बीच मे है। इसमे कुछ तो खोने की कगार पर हैं, लिहाजा प्रदेश सरकार प्रतबिद्ध है कि इन्हें फिर से शहर के गर्व के साथ जोड़ा जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में हुए सर्वे में यह सामने आया है कि 18 नए तीर्थ स्थानों को यहां 48 कोस के भीतर जोड़ा गया है। 164 की जगह अब यह संख्या 182 हो गई है। इसको लेकर सर्वे और दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। आने वाले समय में और भी तीर्थस्थानों को इसमे जोड़ा जाएगा।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+