पठानकोट में एक सभा को संबोधित करते हुए मान ने पठानकोट जिले के विकास को बड़ी गति देने की घोषणा की और कहा कि राज्य सरकार सीमावर्ती शहर को एक विशेष औद्योगिक और व्यापार पैकेज देने की व्यवहार्यता तलाशेगी। सीएम ने कहा कि इस क्षेत्र में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास पहले से ही चल रहे हैं क्योंकि यह प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है।
पंजाब के पठानकोट में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरकार-व्यापारी मिलनी में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सरकार गांव और कस्बों से चल रही है। पहले सरकार चंडीगढ़ से चलती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है।

पहले चंडीगढ़ जाने के लिए 6-7 हजार रुपए चाहिए होते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है, अब सभी टोल प्लाजा बंद करवा दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं यहां कोई राजनीतिक रैली करने नहीं आया हूं। ना ही किसी तरह का शक्ति प्रदर्शन या किसी को नीचा दिखाने आया हूं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का काम होता है लोगों की समस्याओं को सुनना। अगर आप लोगों से वोट मांगने उनके घर जा सकते हैं तो उनकी समस्या को सुनने के लिए भी उनके घर क्यों नहीं जा सकते है।
चंद्रयान श्री हरिकोटा से नियंत्रित होता है तो पठानकोट के व्यापारियों का चंडीगढ़ आए बिना काम क्यों नहीं चल सकता है। हम ई गवर्नेंस के जरिए सब कुछ नेट पर कर रहे हैं। यहां लोगों को यह समस्या का समाधान देने की कोशिश की जाएगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
