पंजाब सरकार में भगवंत मान सरकार ने जिस तरह से सरकार व्यापार मिलनी का आयोजन किया है उससे प्रदेश में आर्थिक विकास की रफ्तार तेज होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगपतियों और व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी से प्रदेश में आर्थिक विकास की रफ्तार काफी तेज होगी। मिलनी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा यह एक संवाद स्थापित करने का मंच है, जिसका मुख्य उद्देश्य व्यापारियों की भलाई है।
मुख्यमंत्री ने इस बात पर अफसोस जताया कि पहले राज्य सरकारों ने लोगों के कल्याण के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की कभी परवाह नहीं की। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन नेताओं ने खुद को बड़े-बड़े महलों की दीवारों में कैद कर दिया और आम आदमी की परवाह किए बिना लोगों को अपने फैसले सुनाए।

सीएम मान ने लोगों से अपील की है कि वो अच्छा प्रदर्शन करने वाले सांसदों को चुनें ना कि उन्हें जो राज्य के हितों पर डाका पड़ने पर चुप्पी साधे रहते हैं। लोगों को वोट डालने से पहले यह जरूर सोचना चाहिए कि जब पंजाब से उनका हक छीना गया तो उनका सांसद कहां थे। इस बात पर विचार करना चाहिए कि जब पंजाब का उद्योग बर्बाद हो गया था और राज्य का किसान इसके खिलाफ आंदोलन कर रहा था तो ये सांसद चुप क्यों थे?
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के खजाने से एक-एक पैसा लोगों की भलाई पर खर्च कर रही है।आपसे अपील है कि सभी 13 लोकसभा सीटों पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करें ताकि केंद्र सरकार की भेदभावपूर्ण नीतियों का हम प्रभावी ढंग से मुकाबला कर सकें। प्रदेश में विकास की गति जारी रखने के लिए पार्टी को 13-0 देकर आप के हाथों को मजबूत करने की जरूरत है।


Click it and Unblock the Notifications