Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना नगर निगम को बड़ा तोहफा दिया है। लुधियाना शहर को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए सीएम ने 19 करोड़ रुपये की लागत वाली मशीनरी को हरी झंडी दिखाई। इसे पंजाब सरकार की ओर से लुधियाना को साफ-सुथरा, हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए बड़ा प्रयास माना जा रहा है।
लुधियाना में शुक्रवार (29 दिसंबर) को सीएम मान ने नए साल पहले 19 करोड़ का तोहफा दिया। सीएम ने जिन मशीनों को हरी झंडी दिखाई उनमें 4.75 करोड़ रुपये की लागत से आठ जैटिंग मशीनों, 0.6 करोड़ की लागत से एक पोकलेन मशीन, 4 करोड़ रुपए की लागत से दो इन्फ्रा रेड होल रिपेयर मशीनें, 9 करोड़ रुपए की लागत से विशेष सीढ़ी वाली एक फायर बिग्रेड और अन्य मशीनें शामिल है।

एक ट्वीट में पंजाब सीएमओ में कहा गया, "आज लुधियाना शहर के लोगों को नए साल का बड़ा तोहफा दिया। शहर को साफ सुथरा रखने के लिए नगर निगम ने 19 करोड़ की मशीनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये अत्याधुनिक 8 जेटिंग मशीनें, एक पोकलेन मशीन, दो इंफ्रा रेड होल रिपेयर मशीनें, विशेष सीढ़ी वाली एक फायर ब्रिगेड और अन्य मशीनें शहर की तस्वीर बदलने में मदद करेंगी।"
सीएम मान ने इस मौके कहा कि लुधियाना शहर के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए सरकार फंड देने मे पीछे नहीं रहेगी। शहर में आधुनिक सुविधाएं विकसित करने लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सीएम ने कहा कि नई मशीनें लुधियाना की स्वच्छता के लिए यहां के लोगों को नए साल का तोहफा हैं। मुख्यमंत्री मान ने दावा किया कि इन मशीनों से नगर निगम का कामकाज में और अधिक सुधार होगा, जिससे औद्योगिक शहर को नया रूप मिलेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
