दिल्ली के आर्थिक विकास और महंगाई को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तुलना में राष्ट्रीय राजधानी में महंगाई काफी कम है। सीएम ने दावा किया पिछले कुछ वर्षों को भीतर आम आदमी पार्टी के शासनकाल के दौरान राष्ट्रीय राजधानी के आर्थिक विकास में तेजी दर्ज की गई।
केंद्र सरकार के सांख्यिकी मंत्रालय के आंकड़ों की बात करें तो देश में रिटेल इंफ्लेशन रेट फरवरी के महीने में 5.10 प्रतिशत रहा है। जबकि इस महीने दिल्ली की रिटेल महंगाई दर सिर्फ 2.56 प्रतिशत रही, जो कि देश के अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में महंगाई दर का सबसे निचला स्तर है। वहीं देश में सबसे अधिक महंगाई दर ओडिशा में 7.55 प्रतिशत है।

वहीं अन्य राज्यों की बात करें तो गुजरात, हरियाणा, तेलंगाना और कर्नाटक ऐसे राज्य हैं जहां रिटेल महंगाई दर फरवरी में 6 प्रतिशत से भी अधिक है। ऐसे में सीएम केजरीवाल का दावा बिलकुल सही है।
नेटवर्क टीवी 9 के एक इंटरव्यू में सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में महंगाई दर कम होने की एक बड़ी वजह उनकी सरकार के काम हैं। राष्ट्रीय राजधानी में बिजली, पानी, शिक्षा, इलाज और महिलाओं के लिए बस फ्री है। सीएम ने दावा किया एक सर्वे के मुताबिक सरकार के इन कामों की वजह से आम आदमी को हर महीने 10,000 रुपए तक की बचत हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications