झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूरे होने के मौके पर रांची में शनिवार को कई परियोजनाओं की नींव रखी। प्रदेश सरकार की ओर से शुरू की गई इन परियोजनाओं पर 3698.32 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। ये योजनाएं मुख्य रूप से कृषि, खाद्य आपूर्ति, परिवहन, स्वास्थ्य, जल संसाधन, नगर विकास, आवास विभाग से जुड़ी हुई है।
मुख्यमंत्री ने खास तौर पर जिन परियोजनाओं की नींव रखी है उसमे रिम्स रांची, गिरिडीह, हजारीबाग, लातेहार, देवघर, साहिबगंज, दुमका, गढ़वा में क्रिटिकल केयर ब्लॉक अस्पताल, रांची, पलामू , देवघर में आयुष अस्पताल शामिल हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 849.37 करोड़ रुपए की 20 विकास परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया। जिसमे मुख्य रूप से स्वास्थ्य, जल संसाथन, पर्यटन, श्रम विभाग की 1- और पथ निर्माण विभाग की 6 योजनाएँ शामिल हैं।

प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर हेमंत सोरेन ने कहा कि हमे झारखंड प्रदेश लड़कर मिला है, शिबू सोरेन के लंबे संघर्ष के बाद हमे यह प्रदेश मिला है। हमारी सरकार राज्य से नहीं बल्कि गांव से चलती है। हमने 2023 में 33 दिन का शिविर, गांव, पंचायत में लिया।
गांवों की समस्या को दूर करने के लिए हमारी सरकार ने काम किया और पिछले 20 साल से लोगों की जो समस्या थी, उसे दूर करने का काम किया। कोरोना काल में भी हमारी सरकार ने काफी अच्छा काम किया। कोरोना काल में झारखंड ने देशभर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम किया है। यह समय काफी मुश्किल था, हमारे दो मंत्री शहीद हो गए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने 20 लाख लोगों का राशन कार्ड बनवाया है। पिछले चार सालों में 36.20 लाख लोगों को पेंशन देने का काम हमारी सरकार ने किया है। बुजुर्ग-विधवा को सरकार पेंशन दे रही है। हमारी सरकार में एक भी व्यक्ति प्रदेश में भूख की वजह से नहीं मरा।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
