मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सीएम दी योगशाला प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी। यह प्रोजेक्ट अब पंजाब के सभी जिलो में सफलतापूर्वक चल रहा है। इस अभियान का लक्ष्य पंजाब के लोगों को फिट और स्वस्थ्य रखना है। ऐसे में इस अभिायन को अब गांव-गांव तक पहुंचाने की मुहिम चलाई जा रही है। इस प्रोजेक्ट को शनिवार से गांव और ब्लॉक स्तर पर पहुंचाया जाएगा। सरकार ने इसके लिए 315 योगा ट्रेनर्स की भर्ती की है, जोकि गांव और ब्लॉक में फ्री योग क्लास कराएंगे।
इससे पहले सीएम दी योगशाला प्रोजेक्ट को पंजाब के सभी 24 शहरों में शुरुआती तीन चरणों में लागू किया गया था। इस प्रोजेक्ट को अमृतसर, लुधियाना, फगवाड़ा, पटियाला, जालंधर, होशियारपुर, एसएएस नगर, संगरूर, बठिंडा, बरनाला, फरीदकोट, फतेगढ़ साहिब, फिरोजपुर, फजिल्का, गुरदासपुर, कपूरथला, मनसा, श्री मुख्तार साहिब, पठानकोट, रूपनगर, नवांशहर, तरन तारन और मोलेरकोटला में चलाया जा रहा है।

मौजूदा समय में 1600 से अधिक सीएम दी योगशाला का संचालन किया जा रहा है। अलग-अलग शहरों में सुबह तकरीबन 35 हजार लोग इस योग ट्रेनिंग क्लास का लाभ ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने न केवल अच्छे स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए बल्कि उन लोगों को तनाव मुक्त करने के लिए भी यह जन अभियान शुरू किया था, जो अपने जीवन में हर दिन कई चुनौतियों का सामना करते हैं। लोगों में बढ़ता तनाव का स्तर हर किसी के लिए चिंता का एक बड़ा कारण है और योग लोगों को इससे बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है।
सीएम भगवंत सिंह मान जो खुद रोजाना सुबह योग करते हैं उनका मानना है कि जीवनशैली में कुछ बदलाव करके और योग का अभ्यास करके गुणवत्तापूर्ण जीवन जीने के लिए मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। जो भी मुफ्त योग प्रशिक्षण के लिए नामांकन करना चाहता है वो टोल-फ्री नंबर 7669 400 500 डायल कर सकते हैं या https://cmdiyogsala.punjab.gov.in पर लॉग इन कर सकते हैं। प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक लोगों को योग के बारे में जानने में मदद करेंगे।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
