Uttarakhand News: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार में 4755 करोड़ रुपए की लागत की 30 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने न केवल प्रस्तावित योजनाओं की लागत बताई। बल्कि उनके पूरा होने और शुरू होने की तिथि भी घोषित की। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की मांग पर उन्होंने श्यामपुर फाटक पर जल्द ही ओवरब्रिज बनाने की घोषणा भी की है। इसके साथ ही देहरादून और दिल्ली को कनेक्ट करने वाले मार्ग को उत्तराखंड के विकास की महत्वपूर्ण योजना बताई है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने श्यामपुर फाटक पर निर्माण कार्य 3 महीने के अंदर निकाल कर कार्य शुरू करने की घोषणा भी की है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद 2014 में उत्तराखंड में 2517 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग था। 2024 में यह संख्या 3600 किलोमीटर से अधिक है। लेन के हिसाब से 284 किलोमीटर फोर लेन, 1070 किलोमीटर टू लेन और 507 किलोमीटर सड़क का सुधारीकरण हुआ है। अभी तक जो कार्य हुआ है। वह एक लाख करोड़ के हैं और मंजूर करने वाले प्रोजेक्ट करीब 60 हजार करोड़ के हैं। उन्होंने आगे कहा कि मेरा विश्वास है कि आने वाले दो-तीन साल में जब प्रोजेक्ट शुरू होंगे तो उत्तराखंड में 2 लाख करोड़ के कार्य जल्द शुरू होंगे।

इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से उत्तराखंड की सड़क कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय परिवहन व राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का स्वागत करते हुए कहा कि यह सौभाग्य है कि आज हम सभी को नए केवल सौगात मिल रही है। बल्कि एक नई ऊर्जा मिल रही है। उन्होंने कहा कि सामान्य परिस्थितियों में शुरू कार्य आज पूर्ण हो रहा है। मानव सभ्यता के लिए सड़कों का निर्माण अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।
सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताते हुए कहा कि तय समय में सभी निर्माण कार्य पूर्ण हो रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने एक जगह से दूसरी जगह को ही नहीं। बल्कि संस्कृतियों को भी जोड़ा है। आज सीमांत क्षेत्र में भी सिमली ग्वालदम, कर्णप्रयाग से कुमाऊं क्षेत्र को जोड़ने का कार्य हो या माणा से आदि कैलाश के क्षेत्र तक सड़कों को पहुंचाने का काम हो बहुत तेजी से हो रहे हैं। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड को देवभूमि के साथ विकास भूमि के नाम से जाना जाएगा।
More From GoodReturns

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर

Ardee IPO: कल आखिरी मौका! आज ही UPI Mandate करें Approve, वरना हो सकता है आवेदन Reject



Click it and Unblock the Notifications