उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित 96 सहायक लेखाकारों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए कहा कि आपको ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा के रास्ते पर चलना चाहिए।
बता दें कि इस कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को मुख्यमंत्री के आवास पर किया गया। जिसमे वन निगम के 88 नवनियुक्त सहायक लेखाकारों और उच्च शिक्षा विभाग के 8 सहायक लेखाकारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

चयनित उम्मीदवारों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप अपने कार्यक्षेत्र की शुरुआत नियमित दिनचर्या के साथ करें। जब भी आप कोई काम ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा के साथ जनहित के लिए करते हैं तो उससे अच्छा अनुभव नहीं हो सकता है। आपको ईश्वर के आशीर्वाद से यह अवसर मिला है।
लिहाजा जनसेवा में आपको खुद को समर्पित करना चाहिए। देश आजादी के अमृत उत्सव को मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत के हर क्षेत्र को अग्रणी बनाने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में इस लक्ष्य की प्राप्ति में युवाओं की भूमिका काफी अहम होने वाली है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
