उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में "उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023" में हुए निवेश प्रस्तावों की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी मंगवार को आयोजित की गई। इस ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 71 हजार करोड़ की परियोजनाओं को धरातल पर उतारा।

मुख्यमंत्री ने समिट में हुए निवेश से संबंबित 11 परियोजनाओं का शिलान्यास किया इसके साथ ही उद्योग विभाग के 64 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए।
इस अवसर पर पुष्कर सिंह धामी ने कहा 27 हजार करोड़ की परियोजनाओं को धरातल पर उतारा गया और अब तक 71 हजार करोड़ की परियोजनाओं की ग्राउंडिंग की जा चुकी है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बताया आज हमें लगभग 71000 करोड़ रुपये की ग्राउंडिंग प्राप्त हुई है, जो कि हस्ताक्षरित कुल MoU की लगभग 20% राशि है। उन्होंने कहा हमें अभी भी उत्तराखंड में बहुत काम करना है और हम उस दिशा में काम कर रहे हैं।
सीएम धमाी ने कहा हम यह सुनिश्चित करेंगे कि उत्तराखंड में उद्योग स्थापित करने के लिए आने वाले उद्योगपतियों को सभी सुविधाएं प्रदान की जाएं। हम उन निवेशकों और उद्योगों को प्राथमिकता देंगे जो उत्तराखंड के युवाओं को अधिकतम अवसर देंगे।


Click it and Unblock the Notifications