Madhya Pradesh News: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत मोहन सरकार 60 वर्ष या उसे ऊपर वाले बुजुर्गों को भगवान श्री राम के दर्शन कराएगी। जी हां...करीब 10 हजार श्रद्धालुओं को मोहन सरकार अयोध्या भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
फरवरी महीने में 60 वर्ष से अधिक के आयु वाले श्रद्धालुओं को अयोध्या में बने श्रीराम मंदिर के दर्शन कराने के लिए मोहन सरकार ने भारत सरकार से ट्रेनें भी मांगी हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि कुछ श्रद्धालुओं को मोहन सरकार हवाई जहाज के द्वारा अयोध्या भेजेगी।

बुजुर्ग श्रद्धालुओं को अयोध्या भेजने के लिए धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रत्येक संसदीय क्षेत्र से 10 हजार बुजुर्ग श्रद्धालुओं को अयोध्या ले जाने की कार्ययोजना बनाई गई है और फरवरी से यह क्रम प्रारंभ होगा।
इतना ही नहीं, यह क्रम लोकसभा चुनाव की घोषणा तक जारी रहेगा। आपको बताते चले कि मध्य प्रदेश सरकार ने इस योजना की शुरूआत साल 2012 में की थी। इस योजना के तहत प्रदेश के वरिष्ठ नागरिको को देश के चिन्हित तीर्थ स्थल की नि:शुल्क यात्रा कराई जा रही है।
इस दौरान तीर्थ यात्रीयो को विशेष रेल से यात्रा, नाश्ता, भोजन एवं शुद्ध पेयजल, तीर्थ स्थान पर रुकने की व्यवस्था, जहां आवश्यक हो बस से यात्रा व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराती है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना एमपी सरकार ट्रेन के माध्यम से अब तक 8 लाख से अधिक बुजुर्गों को विभिन्न तीर्थ स्थानों की यात्रा करा चुकी है।
तो वहीं, अब निर्णय लिया गया है कि एक फरवरी से अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन के लिए विमान से भी यात्रियों को भेजा जाएगा। इसके लिए धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग द्वारा तैयारी की जा चुकी है। विमान सेवा का संचालन करने वाली संस्थाओं से पूर्व में ही अनुबंध किए जा चुके हैं।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
