Delhi Pilgrimage Scheme: दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 91वीं ट्रेन द्वारकाधीश के लिए रवाना की गई। इस मौके पर त्यागराज स्टेडियम में भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बुजुर्गों से आशीर्वाद लेने पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल त्यागराज स्टेडियम पहुंचे। इस मौके उन्होंने बुजुर्गों का स्कीम के तहत रूचि दिखाने लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि दिल्ली के दो करोड़ लोग मेरा परिवार हैं। सीएम ने वे खुद को दिल्ली का बेटा मानते हैं, और बुजुर्गों को प्रति अपना दायित्व निभाना चाहते हैं।
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के तहत द्वारकाधीश के लिए ट्रेन रवाना होने के मौके पर सीएम केजरीवाल ने कहा कि वे बुजुर्गों को तीर्थयात्रा कराकर एक बेटे की जिम्मेदारी निभाना चाहते हैं। सीएम दावा किया कि तीर्थयात्रा स्कीम के जरिए उनका मंशा सिर्फ इतनी सी है कि हर कोई बुजुर्ग धार्मिक यात्रा पर जाकर अपनी इच्छा पूरी करें।

स्कीम के तहत 91वीं ट्रेन रवाना होने के अवसर पर सीएम केजरीवाल ने कहा, "इस योजना के तहत 91वीं ट्रेन जा रही है। इसके लिए हमें प्रेरणा श्रवण कुमार के जीवन से मिली है। बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराने से हमें पुण्य मिलता है। मैं दिल्ली वालों का बेटा हूं और दिल्ली के 2 करोड़ लोग मेरा परिवार हैं। इसलिए बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा पर ले जाना मेरा धर्म है। यात्रा में महिलाओं की संख्या ज्यादा है यह देखकर मुझे अच्छा लगता है।"
इस मौके पर बुजुर्गों के आशीर्वाद लेने पहुंचे सीएम ने कहा कि दिल्ली के दो करोड़ लोगों ने जो प्यार दिया है इसका ऋण सात जन्म में भी नहीं चुकाया जा सकता। इसलिए सभी का ख्याल रखना और अपने बुजुर्गों को तीर्थयात्रा कराने की मेरी जिम्मेदारी है। दिल्ली सरकार की यह योजना लोगों को तीर्थयात्रा पर जाने का एक मौका देती है। वहीं अपने संबोधन में सीएम ने अयोध्या का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में रामलला का दर्शन कर बहुत अच्छा लगा।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
