दिल्ली सरकार ने महिलाओं के भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। जिसके तहत पचास लाख महिलाओं को लाभ होगा। सरकार 18 से अधिक उम्र की दिल्ली की महिलाओं को उनके बैंक अकाउंट में एक हजार रुपये देने जा रही है। इस स्कीम को लागू करने के पीछे केजरीवाल सरकार की मंशा महिलाओं को मजबूती देने की है।
राष्ट्रीय राजधानी में सीएम केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार ओर से पेश किए गया कई अहम पहलुओं पर केंद्रित रहा, जिसमें बजट महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वस्थ्य को प्रमुखता दी गई। सदन में वित्त मंत्री आतिशी मार्लेना ने बजट पेश किया। जिसके बाद सीएम ने अपने संबोधन में दिल्ली को विश्व स्तरीय सुविधाओं वाला शहर बनाने की बात कही। उन्होंने दावा किया कि वे दिल्लीवासियों की भावनाओं से जुड़कर काम करना चाहते हैं।

दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना योजना से दिल्ली की लगभग पचास लाख महिलाओं को लाभ होगा। महिला सम्मान योजना का फैसला महिला सशक्तिकरण की दिशा में बहुत बड़ा कदम है। सीएम केजरीवाल का मानना है कि ऐसी महिलाएं जिनके पास रोजगार नहीं है, वे आर्थिक तौर पर दूसरों पर निर्भर है. उन्हें आर्थिक तौर पर मदद देने से वे सशक्त होंगे। 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान' योजना दुनिया की सबसे बड़ी महिला सशक्तिकरण योजना है। हालांकि इस योजना से सरकारी कर्मचारी, टैक्स का भुगतान करने वाले और पेंशन पाने वाली महिलाओं को बाहर रखा गया है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि मैंने बड़ा बेटा या भाई बनकर ख्याल रखने की कोशिश की है. माताओं और बहनों के लिए बड़े ऐलान किए हैं। जब महिलाओं के हाथों में पैसा आएगा, तभी वो सशक्त महसूस करेंगी। दिल्ली में अब 18 से अधिक उम्र की महिलाओं को उनके बैंक अकाउंट में एक हजार रुपये मिलेंगे।
दिल्ली सरकार ये प्रयास महिलाओं की हर क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए है। जिसके तहत अब 18 से अधिक उम्र की महिलाओं को उनके बैंक अकाउंट में एक हजार रुपये दिए जाएंगे। सीएम केजरीवाल ने स्कीम को लेकर दावा किया कि 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान' योजना से दिल्ली की लगभग पचास लाख महिलाओं को लाभ होगा। महिला सम्मान योजना का फैसला महिला सशक्तिकरण की दिशा में बहुत बड़ा कदम है। सीएम ने कहा कि सशक्तिकरण पैसे के जरिए ही संभव है।
मुख्यमंत्री महिला सम्मान स्कीम क्यों है खास?
महिलाओं के कल्याण और उनके सशक्तीकरण के लिए 2024-2025 के बजट में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत 2000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। जिसके तहत 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को एक हजार रुपये मिलेंगे। ये स्कीम इसलिए भी खास हैं, क्योंकि महिलाओं को इस पैसे से सरकारी नौकरियों में अवसर, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अवसर समेत भविष्य सुधारने के दिशा अन्य कई प्रयासों में सहयोग मिल सकेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications