Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार महिलाओं के हित लगातार फैसले ले रही है,जिसकी वजह से महिलाओं में सत्तारूढ़ दल भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। माना जा रहा है कि बीजेपी आगामी लोकसभा चुनाव में भी महिला मतदाताओ को रुझाने में सफल रहेगी। बुधवार को साय मंत्रिपरिषद ने पीएम नरेन्द्र मोदी की एक और गारंटी को पूरा करते हुए राज्य में महतारी वंदन योजना लागू करने का निर्णय लिया है। जिसका राज्य में व्यापक प्रभाव देखा जायेगा।

लोकसभा चुनाव के ठीक पहले महतारी वंदन योजना को लागू कर दिया जायेगा। इस योजना के तहत विवाहित महिलाओं को एक हजार रूपए प्रतिमाह अर्थात् साल में 12 हजार रूपए की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातें में डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश में महिलाओं के साथ लिंग विभेद, असमानता, जागरूकता की कमी होने के फलस्वरूप समाज में महिलाओं के विरूद्ध भेदभाव को समाप्त करने के साथ ही उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाना है। इस योजना से महिला सशक्तिकरण एवं आर्थिक स्वावलंबन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस योजना का लाभ छत्तीसगढ़ निवासी विवाहित महिला, जिनकी आयु 1 जनवरी 2024 को 21 वर्ष से अधिक हो, को मिलेगा। विवाहित महिला के अलावा विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिलाओं को भी योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र किया गया है।
इसी प्रकार आने वाले दिनों में विष्णुदेव साय सरकार गृहणियों को सस्ता गैस सिलेंडर देने वाली है। यह बात लगभग तय है कि भारतीय जतना पार्टी ने महिला मतदाताओं को इस बात बात का एहसास दिलाने का भरपूर प्रयास किया है कि पीएम मोदी की अगुवाई में नारी शक्ति को सशक्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कहना है कि भारत में महिलाओं की शक्ति के रूप में, मां लक्ष्मी के रूप में, मां सरस्वती के रूप में पूजा की जाती है। महिलाएं सशक्त हो इसके लिए केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पिछले 10 वर्षों से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है और इन योजनाओं का लाभ महिलाएं ले रही है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि देश में महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी ने सशक्त एवं मजबूत बनाने के लिए और उनके उत्थान के लिए कार्य किए हैं ।कोई भी राजनीतिक दल ने इस दिशा में कोई कार्य नहीं किया है। अन्य राजनीतिक दलों ने तो महिलाओं को केवल वोट बैंक का हिस्सा मानकर उनका शोषण किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत 12 हजार रुपये सालाना दिया जाएगा और इसके लिए बजट भी पारित हो गया है।
वहीं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री और राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, गर्भवती महिलाओं के लिए संचालित की जा रही है। सभी योजनाएं हम सभी योजनाओं को लेकर नीचे स्तर तक जाएंगे। यह योजनाएं हर व्यक्ति तक पहुंचेगी इस दिशा में हमें कार्य करना है। हर जगह विकसित भारत संकल्प यात्रा चल रही है जिसमें भारतीय जनता पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता भी शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत देश के एक करोड़ स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ तक संपर्क किया जाएगा और 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को विकसित भारत संकल्प यात्रा से जोड़ा जाएगा। छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार जनता के हित में कार्यरत है,इसका लाभ लोकसभा में जरूर मिलेगा।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में बढ़ी खरीदी की अंतिम तारीख, सीएम विष्णुदेव साय ने दिए निर्देश
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
