Chhattisgarh: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की शुरुआत करते हुए सभी पात्र महिलाओं के खाते में ऑनलाइन राशि भेजे जाने से महिलाओं में न सिर्फ उत्साह का माहौल है,अपितु आर्थिक रूप से मजबूत होने और सम्मान तथा आत्मविश्वास की नई आशा भी जगी है। कटघोरा ब्लॉक के ग्राम कसाइपाली की सुकृता बाई और यामिनी कश्यप ने बताया कि उन्होंने अपना आवेदन जमा किया था,तब से खाते में राशि आने का इंतजार था। आज प्रधानमंत्री ने सभी के खाते में पैसे भेजे हैं।

यह एक हजार की राशि हमारी बहुत काम आएगी। उन्होंने बताया कि घर मे छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी कुछ रुपयों की आवश्यकता पड़ती रहती है,इस बीच ऐन वक्त पर कोई नहीं रहने पर किसी और से पैसे मांगने तक कि नौबत आ जाती है,अब जबकि महतारी वंदन योजना से हर माह पैसे मिलेंगे तो निश्चित ही यह रकम खाते में जमा होते रहेंगे और हमें जब जरूरत होगी,पैसे निकाल लेंगे।
इस तरह यह पैसा हमारी बचत के साथ सुरक्षित भी है और हमारी महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने में मददगार भी। ग्राम देवरी की द्वासा बाई ने बताया कि यह एक हजार रुपए उनके बहुत काम आएंगे। वृद्ध हो चुकी द्वासा बाई का कहना है कि पति रोजी मजदूरी करते हैं, किसी तरह से घर चलता है, वह बार-बार पैसे नहीं मांग सकती है,अब खाते में पैसा आने से घर के लिए कुछ जरूरी सामान खरीद पाएगी। ग्राम घना डबरी की 65 वर्षीय वृद्ध श्याम बाई का कहना था कि उन्हें पेंशन भी नहीं मिलता था,अपनी बेटी लता के पास ही रहती है। एक हजार रुपए हर माह मिलने से उन्हें विश्वास तो रहेगा कि वह जरूरत पड़ने पर खुद के लिए कुछ सामान खरीद सकती है या किसी की मदद भी कर सकती है।
बांकीमोंगरा की गोमती साहू, घना कछार की कुंती महंत का कहना था कि महिलाओं के विषय में सरकार ने सोचा और उनके खाते में राशि दी, यह हम सबके लिए सौभाग्य की बात है। हम सभी इस पैसे का सदुपयोग करेंगे। महिलाओं ने महतारी वंदन योजना लागू किए जाने और खाते में रुपये भेजे जाने पर इसे मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा दी गई गारंटी पूरा होने पर उनका आभार भी जताया है। गौरतलब है कि प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं और कोरबा जिले में 2 लाख 95 हजार 405 महिलाओं को महतारी वंदन योजना से लाभान्वित किया गया है।
यह भी पढ़ें OPINION: छत्तीसगढ़ की कृषक उन्नति योजना ने जगाई उम्मीद, खेती-किसानी से खुलेंगे समृद्धि के द्वार
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
