Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में सरकार द्वारा जनहित में संचालित कल्याणकारी कार्यक्रमों से लोगों को आगे बढ़ने के लिए अच्छा अवसर मिलने लगा है। इन कार्यक्रमों के जरिए लोगों को सुगमता से मिल रहे रोजगार और स्व-रोजगार के अवसर से पूरे समाज के लिए उन्नति का द्वार खुल गया है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक कार्यक्रम में यह बात कही। सीएम विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में आज कांसाबेल के ग्राम मुडाटोली में आयोजित कंवर समाज के सम्मेलन में उत्साहित महिलाएं भी उपस्थित हुईं। इनमें पूनम, सुदक्षिणा तथा कुसुम ने कहा कि कंवर समाज के लोग अपने पुत्र, भाई, चाचा को प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में पाकर भाव विभोर हो रहे हैं।

कंवर समाज की महिलाओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल में कंवर जाति को अपनी विशिष्ट जीवन शैली के लिए जाना जाता है। कंवर समाज के लोग सहज, सरल, प्राकृतिक सहजीवन व्यतीत करने वाले होते हैं। सरकार की नितियों व प्रयासों के कारण हमारे कंवर समाज की आर्थिक स्थिति में तेजी से बदलाव आ रहा है।
महिलाओं ने आगे खुशी-खुशी बताया कि यह हमारे कंवर समाज के लिए गौरव की बात है कि मुख्यमंत्री हमारे बीच से हैं, उनके मार्गदर्शन में शिक्षा को विशेष तौर पर बढ़ावा दिया जा रहा है। जिससे पूरे समाज के साथ-साथ कंवर समाज के लोगों को भी आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। शिक्षा के साथ ही कृषि की उन्नति और विकास करने से लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिलने लगे हैं और इससे पूरा समाज मजबूत होने लगा है।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: युवा के सपनों को पंख और 5 साल में विकास की दिशा-दशा बदलने वाला बजट है, बोले CM विष्णु देव
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications