Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 28 दिसंबर को जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित ''जशपुरिया माटी अटल सुशासन समारोह'' में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय जशपुर जिले में 11 हजार 99 करोड़ 27 लाख रुपए के कुल 182 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।

इसमें 3 हजार 264 करोड़ 93 लाख रूपए के 53 कार्यों का लोकार्पण और 7 हजार 834 करोड़ 34 लाख रूपए के 129 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक गोमती साय करेंगी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यों में जशपुर विधानसभा के 5 हजार 698 करोड़ 25 लाख रूपए के 45 कार्य, कुनकुरी विधान सभा के 4 हजार 50 करोड़ 16 लाख रूपए के कुल 102 कार्य और पत्थलगांव विधानसभा के 1 हजार 350 करोड़ 86 लाख रूपए के कुल 35 कार्य भी शामिल हैं।
साय जशपुर में सौरभ सागर महाराज द्वार का लोकार्पण करेंगे। स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जुदेव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। साथ ही श्री साय कुनकुरी में पुराना पेट्रोल पंप से डुगडुगिया तक आयोजित रोड शो में भी शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री साय रायपुर से दोपहर 1.10 बजे जशपुर के लिए रवाना होकर दोपहर 2.10 बजे पुलिस लाईन हेलीपेड, जशपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.20 मिनट पर सौरभ सागर महाराज द्वार का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 3.10 बजे स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद दोपहर 3.20 बजे रणजीता स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री दोपहर 3.20 बजे से 4.30 बजे तक जशपुरिया माटी अटल सुशासन दिवस समारोह में शामिल होंगे।
इसके बाद श्री साय 4.40 बजे बालाजी मंदिर, 5 बजे कल्याण आश्रम और 5.50 बजे ग्राम सोगड़ा जाएंगे। साय शाम 6.40 बजे पतराटोली पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय शाम 6.40 से रात 8.30 बजे तक कुनकुरी में पुराना पेट्रोल पंप से डुगडुगिया तक आयोजित रोड शो में भी शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री साय ग्राम बगिया स्थित अपने निवास में रात्रि विश्राम करेंगे।
यह भी पढ़ें CM विष्णुदेव साय ने लिया बड़ा निर्णय, छत्तीसगढ़ के गरीब परिवारों को अगले 5 वर्ष तक मिलेगा मुफ्त चावल
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
