Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक सम्मान योजना का लाभ राज्य के युवाओं को मिल रहा है। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में आयोजित किये जा रहे तातापानी महोत्सव परिसर में 400 नव युगल मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वागत पगड़ी पहनाकर किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा नवदम्पतियों को जीवन में नए पड़ाव के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा, प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष निशा नेताम समेत अन्य जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत 400 जोड़े ने रीति रिवाज से विवाह किए। इसमें 19 जोड़े का विवाह ईसाई रीति से कराया गया। 01 मुस्लिम रीति एवं शेष जोड़ियों का विवाह हिंदू रीति रिवाज से सम्पन्न किया गया। इन जोड़ियों में 07 जोड़ियो विशेष पिछड़ी जनजाति (पहाड़ी कोरवा) के साथ 03 दिव्यांग जोड़ी भी शामिल हैं इनका हिंदू रीति रिवाज से विवाह कराया गया। इस अवसर पर विवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा नव विवाहित जोड़ों को घरेलू सामग्री, प्रति जोड़ा 21-21 हजार का डेमो चेक प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने पहाड़ी कोरवा समुदाय के जोड़े रंजीता और दिनेश्वर, शांति और लाबूड़, लक्ष्मी और बसंत, रजनी और सोहन, सुभंति और छोटन राम से मिलकर उन्हें आशीर्वाद दिया।
शंकरगढ़ के दिव्यांग जोड़े रुक्मणि और प्रकाश को मुख्यमंत्री द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 21 हजार के डेमो चेक के साथ दिव्यांग होने के नाते समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदत्त 50 हजार का चेक भी प्रदान किया गया। वर-वधु को विभाग द्वारा सामग्री में बर्तन, अलमारी, पेटी, रैक,गद्दा, घरेलू सामग्री, अन्य सामग्रियां विशेष उपहार के रूप में भेंट की गई। मुख्यमंत्री कन्या विवाह में प्रत्येक कन्या को 15 हजार रूपये तक की उपहार सामग्री दी गई। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार की कन्याओं के लिए विशेष प्रयास है। यह योजना का उद्देश्य आर्थिक स्थिति से कमजोर वर्गों के सहयोग के लिए योजना कि शुरुआत की गई है, जहां शासन प्रशासन के प्रयासों से इनका विवाह हो रहा है। इस योजना से लोग जागरूक होकर योजना का लाभ से लाभान्वित हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के गौठान बनेंगे आर्थिक समृद्धि के केन्द्र, नाबार्ड द्वारा विकसित किए जाएंगे मॉडल गौठान
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications