Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के वाणिज्य, श्रम और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सोमवार को कोरबा जिला के खरमोरा में नवनिर्मित 33/11 केवी उपकेंद्र का उद्घाटन किया। इस सब स्टेशन का निर्माण 1.76 करोड़ रूपए की लागत से किया गया है।

मंत्री देवांगन ने इस अवसर पर आयोजित समारोह पर संबोधित करते हुए कहा कि सब स्टेशन के शुरु हो जाने से कई वार्डों की बिजली की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। विशेष तौर पर दादरखुर्द, खरमोरा समेत अन्य वार्डाे में निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति हो पाएगी।
मंत्री देवांगन ने कहा कि सब स्टेशन से गर्मी के दिनों में लो वोल्टेज और कटौती से राहत मिलेगी। शहर के कई जगहों पर नवीन उपकेंद्र निर्माणाधीन है। हमारा प्रयास है कि सभी का निर्माण जल्द पूरा हो सके, ताकि पूरे शहर में बिजली की समस्या से निदान मिल सके। इस सब स्टेशन से आसपास के 4 वार्डाे के 5 हज़ार उपभोक्तओ को इसका लाभ मिलेगा।
वार्ड वासियों की मांग पर मंत्री देवांगन ने वितरण विभाग के अधिकारियो को निर्देशित किया कि जिन भी वार्डों में अधिक बिजली बिल की शिकायत है, वहां जल्द शिविर लगाकर शिकायतों का निराकरण करें। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण सहित डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी के अधिकारी एवं आम नागरिक उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ सरकार महतारी वंदन योजना पर करेगी शीघ्र फैसला,कबीरधाम में बोले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
