Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव के अवसर पर राज्य के संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा स्थित 'डे भवन' को स्वामी विवेकानंद जी की स्मृति भवन के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने अफसरों को इसके लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव कार्यक्रम के जरिए स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़ी खास बातों को युवाओं को बताई। साथ ही भारत के विकास में युवाओं की भागीदारी की अहमियत बताई और उन्होंने युवाओं को उनके लिए बनाई विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने पूरे विश्व में सनातन और भारत का झंडा बुलंद किया था,वह युवाओं के साथ ही सभी भारतीयों के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। वह हमारी गौरवशाली परंपरा के अमूल्य विरासत हैं। युवा देश की विरासत से जुड़कर अपने अंदर गौरव और स्वाभिमान की भावना जगा सकते है। बृजमोहन ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलकर ही विकसित भारत का निर्माण होगा।
मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द 14 वर्ष की उम्र में रायपुर आए थे । यहां उन्होंने 2 वर्ष से ज्यादा का समय बिताया। इस दौरान यह बूढ़ा पारा के पास डे भवन में रहते थे और बूढ़ा तालाब में स्नान करते थे। हमे इस धरोहर को संजो कर रखना हैं।
More From GoodReturns

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

RBI MPC Meeting August 2026: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, लोन और आपकी EMI पर कैसा असर?

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

RBI ने Repo Rate रखा बरकरार, EMI, महंगाई, रुपया और शेयर बाजार पर क्या असर?

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर



Click it and Unblock the Notifications