Chhattisgarh News: भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव डॉ. के. चन्द्रशेखर ने मंगलवार को रायपुर में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर राज्य में संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की समीक्षा की। ज्ञात हो कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ राज्य में 16 दिसम्बर से हुआ है। इस यात्रा का उद्देश्य केन्द्र सरकार की फ्लेगशिप योजनाओं का पूरे राज्य में व्यापक प्रचार-प्रसार तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना है।

अतिरिक्त सचिव डॉ. के. चन्द्रशेखर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का मीडिया के सभी माध्यमों से व्यापक प्रचार करने के साथ ही इसका डाक्यूमेंटेशन किए जाने का सुझाव दिया। उन्होंने स्थानीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्र के प्रतिभावान् लोगों का डाटाबेस भी तैयार करने के निर्देश दिए है। उन्होंने में संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा में जनभागीदारी विशेषकर महिलाओं की बढ़-चढ़कर भागीदारी पर प्रसन्नता जताई। संकल्प यात्रा में छत्तीसगढ़ के लोगों की औसत जनभागीदारी 30 प्रतिशत से अधिक है, जबकि इस यात्रा में जनभागीदारी का राष्ट्रीय औसत 10 प्रतिशत है।
इस बैठक में छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव और विकसित भारत संकल्प यात्रा के स्टेट नोडल अधिकारी डॉ. गौरव सिंह, संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. चंदन संजय त्रिपाठी, उप सचिव कृषि तुलिका प्रजापति, डिप्टी कमिश्नर केशव वर्मा और चन्द्रप्रकाश पात्रे मौजूद थे। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने छत्तीसगढ़ में विकसित भारत संकल्प यात्रा की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस यात्रा में चल रही मोबाइल वेन के माध्यम से केन्द्र सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाने के साथ ही इसमें लगे ऑडियो-वीडियो के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के संदेश का प्रसारण किए जाने के साथ ही लाइव प्रोग्राम भी दिखाए जा रहे हैं।
सुब्रत साहू ने बताया कि अब तक यह यात्रा 1760 ग्राम पंचायतों में पहुंची है, जिसमें 12 लाख लोग शामिल हुए हैं, जिसमें महिलाओं की संख्या 6 लाख 42 हजार से अधिक है। प्रत्येक पंचायत में आयोजित संकल्प यात्रा औसत रूप से 681 लोगों की भागीदारी रही है, जो कि पंचायतों की औसत जनसंख्या के मान से 30 प्रतिशत से अधिक है। अब तक इस यात्रा के माध्यम से 9.66 लाख लोगों ने विकसित भारत के सपने को साकार करने का संकल्प लिया है।
उन्होंने बताया कि इस यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, टीबी एवं सिकलसेल के संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, केसीसी कार्ड, लैण्ड रिकार्ड को अपडेट किए जाने के साथ ही बाकी योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा हैै। संकल्प यात्रा के अवसर पर गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर अब तक 3.63 लाख लोगों का हेल्थ चेकअप किया गया है। टीबी एवं सिकलसेल बीमारी के परीक्षण के लिए 3 लाख 12 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की गई है।
यह भी पढ़ें CG के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए स्मार्ट कार्ड
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications