छत्तीसगढ़ के रायपुर में बुधवार को शहीद स्मारक भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को प्रधानमंत्री सामाजिक उत्थान एवं रोज़गार आधार जनकल्याण (पीएम-सूरज) राष्ट्रीय पोर्टल का वर्चुअल शुभारंभ किया। साथ ही देश के वंचित वर्गों के एक लाख उद्यमियों का ऋण सहायता स्वीकृत किया। इसके साथ ही अंत्योदय स्वरोजगार योजना के लाभान्वितों को ऋण राशि का वितरण किया गया।

सांसद सुनील सोनी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि भारतीय गणतंत्र विभिन्नताओं से पूर्ण है, ऐसे में समाज के हर वर्ग का सहारा बनकर राष्ट्रीय विकास की रूपरेखा निर्धारण संकल्पित व साहसिक नीतियों से ही संभव होती है।
उन्होंने कहा नरेन्द्र मोदी जी ने देश के हर भू-भाग में बसे वंचित परिवारों को सरकार की योजनाओं से जोड़कर राष्ट्रीय मुख्यधारा में शामिल करने जो मार्गदर्शन दिया है, उसके अधीन विगत 10 वर्षों में सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्रालय ने समावेशी मॉडल पर तेजी से काम किया है।
मंत्री कश्यप ने कहा इसके लिए अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और सफाई कर्मचारियों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है और इनके सशक्तिकरण हेतु रियायती ब्याज दर पर वित्तीय सहायता सहित संपूर्ण मार्गदर्शन की सुविधा प्रदान की जा रही है।
बता दें सामाजिक उत्थान एवं रोजगार आधारित जन कल्याण अर्थात सूरज पोर्टल का वर्चुअली शुभारंभ प्रधानमंत्री ने किया। इसके माध्यम से वंचित वर्गों के 01 लाख उद्यमियों को ऋण सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इस पोर्टल पर ऑनलाइन मोड पर ऋण राशि स्वीकृति का भी प्रावधान किया गया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
