मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर किसानों केसीसी से कवर करने के लिए आदिवासी क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कोण्डागांव जिले के 377 गांवो में शिविर लगाकर अब तक 9041 नए किसानों केसीसी कार्ड बनाया गया है, जबकि 8670 किसानों का पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम के तहत पंजीकरण किया गया।
छत्तीसगढ़ सरकार में किसान कल्याण और आदिम जाति विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम ने अधिकारियों को किसान क्रेडिट कार्ड और पीएम सम्मान निधि के तहत जल्द पंजीकरण पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर मंत्री ने विभागीय समीक्षा बैठक भी की। इस दौरान उन्होंने दूरस्थ वनांचलों के किसानों को केसीसी का लाभ दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।

जिसके बाद किसान कल्याण और आदिम जाति विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम के निर्देश पर राज्य के दूरस्थ आदिवासी अंचलों में किसानों के शत-प्रतिशत किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कोण्डागांव जिला प्रशासन द्वारा जिले के 377 गांवो में शिविर लगाकर 9041 नये किसानों का क्रेडिट कार्ड बनाया गया है। वहीं 8670 किसानों का प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए भी पंजीयन किया गया।
जिले में कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के 377 ग्रामों में शिविर लगाकर किसानों का पंजीयन करने का कार्य किया जा रहा है। इस अभियान के तहत केसीसी कार्ड के साथ पीएम किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों का पंजीयन भी किया जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान जिले में अब तक केसीसी निर्माण हेतु कुल 9227 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें 9041 को आवेदन को पात्र पाए जाने पर उनके लिए किसान क्रेडिट कार्ड निर्माण हेतु प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है। साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत कुल 9356 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें 8670 पात्र हितग्राहियों का योजनांतर्गत पंजीयन किया गया।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
