Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरगुजा अंचल से आते हैं,लिहाजा उनके मुखिया बनते ही वहां की जनता में उम्मीदों का संचार हो रहा है। गुरुवार को जशपुर पहुंचे सीएम साय ने लोगों की भावनाओं को समझते हुए कहा कि जशपुर को और अधिक सुंदर बनाएंगे, पूरे छत्तीसगढ़ को समृद्धि के रास्ते पर आगे ले जाएंगे, हम छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया को चरितार्थ कर दिखाएंगे।

ज्ञात हो कि सीएम विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद जशपुर की धरा पर अपने प्रथम आगमन पर रणजीता स्टेडियम में आयोजित ''जशपुरिया माटी अटल सुशासन समारोह'' को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस मौके पर करीब 111 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जशपुर में पर्यटन के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। शिक्षा, खेल और स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक बढ़िया बनाने की आवश्यकता है। पहाड़ी कोरवा जनजाति की खेल प्रतिभाएं धनुर्विद्या में पारंगत हैं। इन क्षेत्रों को विकसित करने के लिए मास्टर प्लान बनाने की जरूरत है। उन्होंने कलेक्टर और एसपी को मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि जशपुर में सर्वसुविधायुक्त और आधुनिक चिकित्सालय की स्थापना के लिए योजना तैयार की जाए ताकि इस अंचल के लोगों को इलाज के लिए दूर न जाना पड़े। सीएम साय ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास हमारा लक्ष्य है। मेरी सभी से सहयोग और मार्गदर्शन की अपेक्षा रहेगी।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh News: सीएम विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को दी 110.99 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications