Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में विष्णुदेव साय सरकार ने विकास कार्य शुरू कर दिए हैं। सुकमा का ग्राम पूवर्ती एल.डब्लू.ई. क्षेत्र में स्थित है, जो कि काफी संवेदनशील होने के साथ ही काफी दुर्गम भी है। राज्य में नवगठित सरकार द्वारा सतत् रूप से इन क्षेत्रों के बेहतरी के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

गृहमंत्री विजय शर्मा द्वारा जिला सुकमा के भ्रमण के दौरान सुदूरवर्ती ग्राम पूवर्ती में स्थित पुलिस बेस कैम्प का औचक निरीक्षण किया गया, इस दौरान वहां उपस्थित कर्मचारियों द्वारा पुलिस बेस कैम्प में सुरक्षा संबंधी उपायों के लिए सोलर हाई मास्ट एवं सोलर पावर प्लांट संयंत्रों की आवश्यकता के संबंध में जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को इन आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु क्रेडा एवं जिला प्रशासन सुकमा को निर्देशित किया गया।
मुख्यमंत्री साय के निर्देशानुसार क्रेडा द्वारा जिला प्रशासन से समन्वय कर तत्काल ग्राम पूवर्ती के बेस कैम्प में 'नियद नेल्ला नार योजना' अंतर्गत 4.8 किलोवॉट एवं 1.2 किलोवॉट क्षमता के सोलर पावर प्लांट तथा 01 नग सोलर हाई मास्ट संयंत्र का स्थापना कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
शासन की इस पहल से अब ग्राम में सुरक्षा के लिए स्थापित एवं संचालित पुलिस बेस कैम्प में 24 घन्टे बिजली तथा रात्रि में निर्बाध रूप से प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध रहेगी, जिससे अब रात्रि के समय सुरक्षात्मक गतिविधियों में निश्चित रूप से बढ़ोत्तरी होगी। शासन के द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही से ग्राम के रहवासी तथा पुलिस बेस कैम्प में काफी हर्ष व्याप्त है, संयंत्रों के स्थापना हेतु ग्रामीणों तथा पुलिस प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh: जीएसडीपी में 6.56 % की वृद्धि अनुमानित, छत्तीसगढ़ का विनियोग विधेयक ध्वनिमत से पारित
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
