छत्तीसगढ़ सरकार ने नए साल से पहले कई आईएएस अधिकारियों को बड़ा गिफ्ट दिया है। राज्य की नवगठित सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के लिए पदोन्नति आदेश जारी किया है। इस सूची में आईएएस महादेव काकरे समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ सरकार ने 14 IAS अधिकारियों का प्रमोशन किया है। प्रदेश सरकार ने रविवार शाम आईएएस अधिकारियों का पदोन्नति आदेश जारी किया। जिसकी जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्वीटर) पर दी गई।

छत्तीसगढ़ के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर जारी आदेश के मुताबिक अधिकारियों को प्रमुख सचिव से एडिशनल चीफ सेकेटरी के पद पर प्रमोट किया गया है। प्रमोट होने वाले अधिकारियों में मनोज पिंगुआ, ऋचा शर्मा, निधि छिब्बर, विकासशील को ACS बनाया गया है। ये चारों अधिकारी 1994 बैच के है।
इससे दो दिन पहले सीएम साय जशपुर पहुंचे थे। जहां उन्होंने एक समारोह में किसानों को धान बोनस का सर्टिफिकेट, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को सहायता राशि के चेक भी बांटे। इस दौरान सीएम साय ने उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों को गैस कनेक्शन, टीबी मरीजों को फूड बास्केट, हाथी मित्र दलों को किट, गर्भवती माताओं को सुपोषण किट भी प्रदान किया। सीएम ने कार्यक्रम के दौरान एक बच्चे को गोद में उठाकर दुलार भी किया।
इस मौके पर सीएम ने जशपुर के साथ पूरे प्रदेश के विकास का संकल्प दोहराया। उन्होंने जशपुर शहर के विकास के लिए कलेक्टर और एसपी को जशपुर का मास्टरप्लान तैयार करने के भी निर्देश दे दिए। सीएम ने मंच से कहा कि जशपुर में सुविधाओं से लैस आधुनिक अस्पताल बनाने की योजना पर भी विचार चल रहा है। जशपुर के लोगों को इलाज के लिए अब कहीं भी भटकने की जरूरत नहीं है सिंगल विंडो पर पूरा इलाज और जांच हो हम ये तक करेंगे। जिले में खेल और स्वास्थ्य सुविधाओं का इजाफा किया जाएगा और खेल और खिलाड़ियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
