छत्तीसगढ़ ने खनिज ब्लाकों की नीलामी के लिए देश भर में सेकेन्ड बेस्ट परफॉर्मेंस अवार्ड हासिल किया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को बधाई देते हुए तारीफ की है।

छत्तीसगढ़ को देशभर में द्वितीय बेस्ट परफार्मेंस अवार्ड गैर कोयला मुख्य खनिज ब्लाकों की नीलामी के लिए मिला है।
द्रीय कोयला व खान मंत्री प्रहलाद जोशी ने भोपाल में आयोजित राज्य खनन मंत्री सम्मेलन में संयुक्त संचालक अनुराग दीवान व संजय कनकने को ये राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवार्ड समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव भी उपस्थित रहे।
बता दें छत्तीसढ़ में वर्ष 2015 के बाद ईआक्शन के जरिए कुल 35 आवंटित गैर कोयला मुख्य खनिज ब्लाकों में से 20 खनिज ब्लाकों का आवंटन साल 2022-23 में किया गया है। वो दो ब्लाक चूनापत्थर, नौ लौह अयस्क, पांच बाक्साइट ब्लाक्स एवं दो निकल-क्रोमियम-प्लेटिनम-ग्रुप आफ एलीमेंट व दो ग्रेफाइट खनिज ब्लाक हैं।


Click it and Unblock the Notifications