Chhattisgarh: नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने छत्तीसगढ़ के 21 नगरीय निकायों के लिए 14वें एवं 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत कुल 70 करोड़ 50 लाख 76 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इनमें 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत पांच करोड़ 11 लाख 62 हजार रुपए और 15वें वित्त आयोग के तहत 65 करोड़ 39 लाख 14 हजार रुपए की राशि शामिल हैं। नगरीय निकायों में विकास कार्यों में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने यह राशि मंजूर की है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत सरिया नगर पंचायत के लिए 32 लाख 26 हजार रुपए, रायगढ़ नगर निगम के लिए दस करोड़ 62 लाख 81 हजार रुपए, जगदलपुर नगर निगम के लिए नौ करोड़ 31 लाख 30 हजार रुपए, कवर्धा नगर पालिका के लिए एक करोड़ 21 लाख 18 हजार रुपए और खरसिया नगर पालिका के लिए 34 लाख 78 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। विभाग द्वारा नगरी नगर पंचायत के लिए 62 लाख 96 हजार रुपए, माना कैंप नगर पंचायत के लिए 12 लाख 66 हजार रुपए, लवन नगर पंचायत के लिए 48 लाख 58 हजार रुपए, लैलुंगा नगर पंचायत के लिए दस लाख रुपए, लोरमी नगर पंचायत के लिए एक करोड़ 44 लाख 84 हजार रुपए, बिलासपुर नगर निगम के लिए आठ करोड़ 73 लाख 61 हजार रुपए, कोरबा नगर निगम के लिए 11 करोड़ 56 लाख 25 हजार रुपए, रायपुर नगर निगम के लिए 17 करोड़ 28 लाख 11 हजार रुपए, सरायपाली नगर पालिका के लिए 70 लाख 52 हजार रुपए, कुंरा नगर पंचायत के लिए एक करोड़ 15 लाख 78 हजार रुपए, डभरा नगर पंचायत के लिए 26 लाख रुपए तथा मुंगेली नगर पालिका के लिए एक करोड़ सात लाख 50 हजार रुपए की स्वीकृति 15वें वित्त आयोग के तहत प्रदान की गई है।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत धमतरी नगर निगम के लिए एक करोड़ 41 लाख 71 हजार रुपए, भिलाई-चरोदा नगर निगम के लिए एक करोड़ 76 लाख 79 हजार रुपए, लैलुंगा नगर पंचायत के लिए 14 लाख 22 हजार रुपए, लवन नगर पंचायत के लिए 20 लाख 46 हजार रुपए, कुसमी नगर पंचायत के लिए 19 लाख 59 हजार रुपए, बोदरी नगर पंचायत के लिए 40 लाख 63 हजार रुपए, लोरमी नगर पंचायत के लिए 49 लाख 21 हजार रुपए, नगरी नगर पंचायत के लिए 25 लाख 63 हजार रुपए और मुंगेली नगर पालिका के लिए 23 लाख 28 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में बिछेगा सड़कों का जाल, मंत्री अरूण साव के अनुमोदन के बाद 36.61 करोड़ रुपए मंजूर
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications