Chhattisgarh: सीएम विष्‍णु ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को चेक बांटे

छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित दुर्गा मैदान में आयोजित शक्ति वंदन अभियान में शामिल हुए। इस अवसर पर महिलाओं को शक्ति वंदन अभियान के तहत सम्‍मानित किया। इसके अलावा मुख्‍यमंत्री ने स्वच्छता दीदियों को सम्मानित करने के साथ ही प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के चयनित लाभार्थियों को चेक वितरित किया।

Chhattisgarh  cm

मुख्‍यमंत्री विष्‍णु साय ने महिलाओं को सम्‍मानित करते हुए कहाहमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उज्जवला योजना जैसी विभिन्न योजनाए प्रारंभ की है। जिसकी बदौलत राज्‍य ही नहीं देश भर की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्‍त और आत्‍मनिर्भर बनी हैं।

इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश में प्राचीन काल से ही नारियों का सम्मान हो रहा है। वेदों में भी कहा गया है जहाँ नरियों की पूजा होती है वहां भगवान का वास होता है।

मुख्‍यमंत्री ने कहा मनोकामना की पूर्ति के लिए नारी शक्तियों की आराधना की जाती है। जैसे शक्ति प्राप्त करने के लिए माँ दुर्गा, वैभव- धन सम्पदा के लिए माता लक्ष्मी और ज्ञान की प्राप्ति के लिए माता सरस्वती की आराधना की जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने महिलाओं को सम्मान देने के लिए देश के शीर्ष पद पर द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति के रुप में विराजित किया।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+