छत्‍तीसगढ़ मुख्‍यमंत्री साय ने बताया कब शुरू होगी सरकार की महतारी वंदन योजना

छत्‍तीसगढ़ की विवाहित महिलाओं को जल्‍द ही महतारी वंदन योजना का लाभ मिलेगा। प्रदेश के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने बताया राज्‍य की विवाहित महिलाओं के खाते में 12 हजार रुपये सलाना ट्रांसफर किए जाएंगे।

Vishnudev Sai

छत्‍तीसढ़ सरकार के अनुपूरक बजट में इस महतारी वंदन योजना के लिए धनराशि की व्‍यवस्‍था कर ली गई है। मुख्‍यमंत्री ने ये जानकारी कबीरधाम के ग्राम कुसुमघटा में आयोजित किसान सम्‍मेलन और अभिनंदन समारोह में दी।

समारोह में मुख्‍यमंत्री ने आधुनिक तकनीक से संचालित मां रूखमणी गुड़ उद्योग की शुरूआत की। इस अवसयर मुख्‍यमंत्री साय ने कहा चुनावी संकल्‍प पत्र में मोदी की गारंटी का हर वादा पूरा किया जाएगा।

सीएम ने बताया आप सभी ने मोदी की गारंटी पर जो विश्ववास किया है उसके लिए मैं सभी का दिल से धन्‍यवाद देता हूं। मुख्‍यमंत्री साय ने कहा राज्‍य में भाजपासरकार प्रति एकड़ 21 क्विवंटन धान खरीद रही है। किसानों से सरकार 3,100 रुपये प्रति क्विंटन के मूल्‍य से खरीदी की जा रही है। इसके साथ ही किसानों को बोनस राशि भी प्रदान की जाएगी।
उन्‍होंने कहा सरकार बनते ही 18 लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास की स्‍वीकृति दी जाचुकी है। इसके अलावा 25 दिसंबर को 12 लाख किसानों को दो साल का बोनस दिया गया।

गौरतलब है कि राज्‍य में एक अनुमान के अनुसार 80 लाख महिलाएं हैं। इन 80 लाख महिलाओं में 20 प्रतिशत महिलाएं उच्‍च आय वर्ग की महिलाएं हैं, जो सरकार की महतारी वंदन योजना से दायरे से बाहर हो सकती हैं।
इसके अलावा इस कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री साय ने बलिदानी प्रधान आरक्षक अरविंद एक्का के बलिदान पर शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल स्वजन के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+