Chhattisgarh: महाविद्यालय की पढाई जीवन बनाने और कैरियर निर्माण के लिए है। करियर बनाने के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां भी जरूरी है जो हमें विद्यार्थी जीवन में तनाव को दूर करती है इस आशय के विचार छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार को राजिम में शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव एवं पुरुस्कार वितरण समारोह में व्यक्त किया। उन्होंने इस मौक पर महाविद्यालय में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू करने के साथ ही कॉलेज में बीएससी कंप्यूटर साइंस कोर्स को भी मंजूरी दी।

उच्च शिक्षा मंत्री अग्रवाल ने महाविद्यालय प्रबंधन से शिक्षकों की एक टीम बनाने को कहा जो विद्यार्थियों की उचित गाइडेंस एंड काउंसलिंग कर सकें। जिससे उनको भविष्य के लिए सही राह मिल सके। काउंसलिंग के जरिए विद्यार्थियों को उनके रुचि के अनुरूप शिक्षा मिले और उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके।
उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि जल्द ही कॉलेज में शिक्षा के आधुनिकीकरण के लिए ई क्लास रूम की व्यवस्था की जायेगी और छात्राओं के लिए 10 लाख रूपय लागत की गर्ल्स कॉमन रूम और 1 करोड़ रुपए की लागत से ऑडिटोरियम का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने ये भी कहा कि, सभी विद्यार्थियों को साल भर वार्षिकोत्सव का इंतजार रहता है। जिसको देखते हुए शासन की तरफ से वार्षिक उत्सव और खेलकूद आयोजन 2 से 3 दिन तक कराने की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम में मंत्री अग्रवाल द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक रोहित साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज, रेखा, पूर्व विधायक गंगाधर, महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर मोहन लाल वर्मा, बड़ी संख्या में विद्यार्थी और उनके पालकगण उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल होंगे योग और प्राणायाम, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने की घोषणा
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications