Chhattisgarh: महानदी भवन में राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन की अपेक्स समिति की बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों के अहम निर्देश दिए। सीएस अमिताभ जैन ने जल जीवन मिशन के अधिकारियों को राज्य शासन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों से आवश्यक समन्वय के साथ कार्य करने को कहा है। इसके अलावा चीफ सेक्रेटरी ने मुख्य सचिव ने सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी, ग्राम पंचायत भवन, स्वास्थ्य केन्द्र और आश्रम शालाओं में रनिंग वाटर के तहत जलापूर्ति करने के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन की अपेक्स समिति की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में सोमवार को आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने की। बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई। जिसमें सीएम वर्चुअल रूप से शामिल हुए। मीटिंग के दौरान जल जीवन मिशन के अंतर्गत भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा गई। इसके अलावा राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन की उप समिति ने जल प्रदाय योजनाओं का अपडेट लेने के साथ इसके क्रियान्वयन की समीक्षा भी की।

अहम बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने जल जीवन मिशन के अधिकारियों को राज्य शासन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों से आवश्यक समन्वय कर कार्य करने के निर्देश दिए। सीएस ने राज्य के स्कूलों, आंगनबाड़ी, ग्राम पंचायत भवन, स्वास्थ्य केन्द्र और आश्रम शालाओं में रनिंग वाटर के तहत जलापूर्ति की व्यवस्था को मजबूत करने को कहा।
इसके अलावा सीएस ने जल-जीवन मिशन के तहत हर-घर नल से जल के तहत वर्ष 2023-24 में किए जा रहे कार्यों का अपडेट लिया। सीएस अधिकारियों से कहा कि समुदाय आधारित एक स्त्रोत योजना के तहत धमतरी, जशपुर, कोरबा, महासमुंद और नारायणपुर की करीब 451 बसावटों में निवासरत परिवारों के लिए पेयजल व्यवस्था हेतु कार्यवाही की जा रही है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
