Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि हमारी सरकार आम जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तत्पर है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गरीब किसान सहित सभी वर्गो के विकास के लिए संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। मंत्री केदार कश्यप शुक्रवार को कोण्डागांव जिले के अतिसंवेदनशील मर्दापाल में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर को संबोधित कर रहे थे।
मंत्री कश्यप ने इस मौके पर 8.52 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले 54 विकास कार्यो का भूमिपूजन किया। इनमें 39 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 15 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। कश्यप ने शिविर में शासन के योजनाओं के तहत हितग्राहीमूलक सामग्री का वितरण किया। जनसमस्या निवारण शिविर में 354 आवेदन प्राप्त हुए, जिसका त्वरित निराकरण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण प्रदेश की महिलाएं लगातार हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। साथ ही धान के मूल्य में वृद्धि से किसान और तेंदूपत्ता के मूल्य में वृद्धि से वनोपज संग्राहक खुशहाल जीवन की ओर आगे बढ़ रहे हैं। शासन हर गरीब परिवार को पक्के छत उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व में की गई घोषणाओं पर क्रियान्वयन करते हुए आज यहां 8 करोड़ 52 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया है। जनाकांक्षाओं को पूरा करने वाले ये विकास कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
उन्होंने जनसमस्याओं के समाधानकारक निदान पर जोर दिया और कहा कि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सुविधा, खाद-बीज वितरण सहित विभिन्न सेवाओं को बेहतर ढंग से पहुंचाया जाएगा। जनसमस्या निवारण शिविर में स्वास्थ्य जांच भी की गई। यहां 106 मरीजों का उपचार एलोपेथिक पद्धति से और 36 मरीजों का उपचार आयुष पद्धति से की गई। यहां पशुधन विकास विभाग द्वारा भी 11 हितग्राहियों को पशु और कुक्कुटों के लिए औषधियां प्रदान की गई।
यह भी पढ़ें CG: बलरामपुर में 31.63 करोड़ रुपए की लागत से बनेंगे अस्पताल, मंत्री रामविचार नेताम ने किया भूमिपूजन
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications