Chhattisgarh: उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य और संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में रविवार को रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा नवनिर्मित "स्वामी विवेकानंद सरोवर-बूढ़ातालाब पथ" का लोकार्पण किया गया। इसके निर्माण से अब स्कूली छात्राओं तथा नागरिकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए कम दूरी का सुरक्षित और सुगम पथ मिल गया है। रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर ग्रामीण के विधायक श्री मोतीलाल साहू, रायपुर नगर निगम के आयुक्त अबिनाश मिश्रा और नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे भी लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुईं।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोकार्पण कार्यक्रम में कहा कि रायपुर स्मार्ट सिटी और छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय जन सुविधाओं को आम नागरिकों तक त्वरित गति से पहुंचाने संकल्पित भाव से अग्रसर है। स्वच्छता व अन्य बुनियादी जन सुविधाओं को पूरा करने शहरी प्रशासन अब केन्द्र व राज्य शासन के मार्गदर्शन में तेजी से काम कर रही है। स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा और संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यक्रम में कहा कि जन आकांक्षाओं के अनुरूप केवल एक माह के भीतर इस मार्ग का निर्माण कर शहरवासियों को लोकार्पित किया जा रहा है। उन्होंने इसके लिए रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की सराहना की। श्री अग्रवाल ने कहा कि इस रास्ते के निर्माण से अब लोग राह चलते भी बूढ़ातालाब की विरासत को करीब से देख पाएंगे।
रायपुर नगर निगम के आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने कार्यक्रम में बताया कि नागरिकों की सुविधा के लिए करीब 85 लाख रुपए की लागत से इस आंतरिक पथ का निर्माण रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने लगभग एक माह के भीतर पूर्ण किया है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के ए.एच.पी. एवं बी.एल.सी. के 22 हितग्राहियों को आबंटन संबंधी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही अतिथियों द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के व्यक्तिगत व समूह लोन हेतु राशि अंतरण के चेक भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में जे.आर. दानी स्कूल के प्राचार्य डॉ. विजय खंडेलवाल ने छात्राओं की प्रतीक्षित मांग को त्वरित रूप से पूरा करने के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, जनप्रतिनिधियों और स्मार्ट सिटी प्रबंधन के प्रति आभार ज्ञापित किया। रायपुर नगर निगम के पूर्व सभापति संजय श्रीवास्तव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष सूर्यकांत राठौर, सुभाष तिवारी, रायपुर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज और रायपुर नगर निगम के अनेक पार्षदों सहित दानी स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्राएं भी लोकार्पण कार्यक्रम में मौजूद थीं।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh: डिप्टी सीएम अरुण साव का बड़ा निर्णय, नगरीय निकायों को जारी किए 215 करोड़ रुपए
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
