केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पत्र लिखकर पीयूष गोयल से अपील की थी कि ओडिशा से धान की अतिरिक्त खरीद का इंतजाम करें। जिसके बाद केंद्र सरकार ने 10 एलएमटी धान की खरीद को मंजूरी दे दी है।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इस बात की जानकारी दी है कि खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग ने भारतीय खाद्य निगम द्वारा ओडिशा से 10 एलएमटी फोर्टिफाइड पारबॉइल्ड चावल को लेने की मंजूरी दे दी है। धर्मेंद्र प्रधान के पत्र के जवाब में पीयूष गोयल ने कहा कहा कि चावल की खरीद के लिए विभाग को मंजूरी दे दी गई है।

गौर करने वाली बात है कि 16 जनवरी को धर्मेंद्र प्रधान ने पीयूष गोयल को पत्र लिखकर किसानों के व्यापक हित के लिए अतिरिक्त ब्वॉयल्ड चावल की खरीद की मांग की थी। प्रधान ने कहा था कि ओडिशा देश का चौथा राज्य है जहां धान का उत्पादन सबसे अधिक किया जाता है। इस सीजन में बंपर फसल की वजह से ओडिशा में 79 एलएमटी चावल की पैदावार हुई है। शुरुआत में भारत सरकार ने ओडिशा से 44.28 एलएमटी चावल की खरीद का लक्ष्य रखा था।
एनएफएसए और एसएफएसए सहित तमाम कल्याणकारी योजनाओं की पूर्ती के बाद भी ओडिशा के पास अतिरिक्त चावल बच रहा था, यही वजह है कि धर्मेंद्र प्रधान ने पत्र लिखकर इस चावल की एफसीआई द्वारा खरीद के लिए पीयूष गोयल से अपील की थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
