केंद्र सरकार ने ओडिशा के मछुआरों के कल्याण और अजीविका के लिए 1,071 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। ये जानकारी केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला ने मंगलवार को दी। इन स्वीकृत परियोजनाओं में मछुआरों के लाभ के लिए एक्वा पार्क, मछली लैंडिंग केंद्र, मछली पकड़ने के बंदरगाह और अन्य बुनियादी ढांचे संबंधी प्रोजेक्ट शामिल है।

बालासोर जिले में सागर परिक्रमा यात्रा के अपने ओडिशा चरण को पूरा करते हुए इसे उल्लेखनीय सफलता बताते हुए मंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से लगभग 14,700 लोग शामिल हुए और कार्यक्रम को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर लाइव स्ट्रीम किया गया। मंत्री ने कहा सागर परिक्रमा चरण-XI कार्यक्रम एक शानदार सफलता थी।
गौरतलब है कि चरण-XI सागर परिक्रमा यात्रा 7 जनवरी, 2024 को गंजाम से शुरू हुई और पुरी, जगतसिंगपुर, भद्रक और बालासोर जिलों को कवर किया। अगला समापन चरण 10 जनवरी को पश्चिम बंगाल में शुरू होगा। सागर परिक्रमा केंद्रीय मंत्री के नेतृत्व में मछुआरों की एक मेगा आउटरीच पहल है।
केंद्रीय मत्स्य पालन मंत्री ने केंद्रीय मत्स्य पालन सचिव अभिलक्ष लिखी और संयुक्त सचिव नीतू कुमारी प्रसाद के साथ बालासोर में चांदीपुर मछली पकड़ने के बंदरगाह का दौरा किया। इसके अलावा भद्रक जिले के चंदिनीपाल, धमारा और चूड़ामणि में मछुआरों के साथ चर्चा की। मछुआरों ने जमीन पर मछली सुखाने में हो रही परेशानी के बारे में मंत्री को बताया जिस पर उन्होंने इनमुद्दों का शीघ्र ही समाधान किए जाने का आश्वासन दिया।
इस कार्याक्रम के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल, भद्रक लोकसभा सांसद मंजूलता मंडल, बीजद विधायक बिष्णुब्रत राउत्रे और धामनगर विधायक सूर्यबंशी सूरज मौजूद रहे।
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications