हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार प्रदेश के कर्मचारियों और उनके आश्रितों को कैशलेस स्वास्थ्य सेवा का बड़ा तोहफा देने जा रही है। प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आयुष्मान योजना के तहत इस कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा की शुरुआत की। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद थे। प्रदेश सरकार ने 1 नवंबर, 2023 को कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए दो विभागों नामतः मत्सय व बागवानी के कर्मचारियों को शामिल करते हुए पायलट आधार पर योजना शुरू की थी।
अब इस योजना को सभी नियमित सरकारी कर्मचारियों के लिए लागू कर दिया गया है, ऐसे में सभी प्रदेश सरकार के कर्मचारी और उनपर आश्रित इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा इस योजना को पायलट आधार पर बागवानी और मत्स्य पालन विभाग, आईएएस, आईपीएस और आईएफओएस के कर्मचारियों और उनके आश्रितों तक भी बढ़ा दिया गया है। यह योजना आयुष्मान भारत हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण के माध्यम से प्रदेशभर में लागू की जा रही है।

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कैशलेस स्वास्थ्य के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान इसके लाभार्थियों को सांकेतिक रूप से आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए। सभी लाभार्थियों को पैनलबद्ध अस्पतालों में इसका लाभ मिलेगा। यहां उन्हें कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। अस्पतालों ने निर्देश दिया गया है कि तय समय सीमा के भीतर ही इलाज और दवा मुहैया कराई जाए।
मौजूदा प्रावधान के तहत यह योजना ना केवल छः जीवन-घातक आपात बिमारियों यानी हृदय संबंधी आपात स्थिति, मस्तिष्क रक्तस्राव, कोमा, बिजली का झटका, थर्ड व फोर्थ स्टेज कैंसर रोगी, और किसी भी प्रकार की घटना कवर है बल्कि लाभार्थियों की स्वास्थ्य देखभाल आवश्यकताओं को भी पूरा करती है। इसमे सभी प्रकार के इनडोर उपचारों /डे केयर प्रक्रियाओं को भी कवर किया गया है। यह ये सेवाएं इस योजना के तहत डीजीएचएस के पैनल में शामिल सभी अस्पतालों में लाभार्थियों के लिए उपलब्ध होंगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
