तेलंगाना में सत्ता परिवर्तन के बाद पूर्व की सरकार के कामकाज पर सवाल खड़े होने लगे हैं। यहां गोदावरी नदी पर बहुउद्देशीय सिंचाई परियोजना के तहत कालेश्वर लिफ्ट सिंचाई योजना पर सवाल खड़े हो रहे है। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत में जो कीमत तय हुई थी, उसमे बाद में तकरीबन 400 फीसदी की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। सीएजी की जो रिपोर्ट सामने आई है उसमे कहा गया है कि इस प्रोजेक्ट की लागत पहले तय लागत से तकरीबन 400 गुना बढ़ गई है।
इस योजना के तहत सिंचाई के क्षेत्र को तकरीबन 50 फीसदी तक बढ़ाने का लक्ष्य है। इस परियोजना की लागत अबतक 38000 करोड़ रुपए से बढ़कर 1.5 लाख करोड़ पहुंच चुकी है। लेकिन बावजूद इसके अभी तक लंबित कार्य पूरे नहीं हो सके हैं। सीएजी की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस योजना में खर्च हुई राशि का बड़ा हिस्सा कॉन्ट्रैक्टर खासतौर पर मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के द्वारा खर्च की गई है।

कालेश्वरम परियोजना के कॉन्ट्रैक्ट की बात करें तो इसको लेकर सीएजी रिपोर्ट में कहा गया है कि बीआरएस सरकार ने कॉन्ट्रैक्टर को नाजायज फायदा पहुंचाया, जिसकी वजह से उन्हें 25188 करोड़ रुपए का अतिरिक्त मुनाफा हुआ। सीएजी की रिपोर्ट में कहा गया है कि 180 टीएमसी फीट पानी उठाने के लिए 13,558 मिलियन यूनिट की वार्षिक ऊर्जा की खपत का गलत तरह से अनुमान लगाया था। इसके लिए बिजली की दर 3 रुपए प्रति यूनिट की दर से जोड़ी गई, जबकि वास्तविक दर 6.4 रुपए थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications