Budget 2024: केंद्र में लगातार तीसरी बार भाजपा के नेतृत्व में NDA की सरकार बन गई है. अब केंद्रीय बजट पेश होने में बस चंद दिन रह गए हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश करेंगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वित्त मंत्री बजट पेश कर सकती है. इस बार केंद्रीय कर्मचारियों में नई उम्मीदें जगी है, जिसमें कयास लगाया जा रहा है कि नई सरकार केंद्रीय कर्मचारियों (Central government employees) को तोहफा दे सकती है. इसके तहत सरकार जल्द ही 8वें वेतन आयोग (8th pay commission) को लेकर चर्चा शुरू कर सकती है. सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार कर्मचारियों के लिए एक बड़ा ऐलान कर सकती है. हालांकि, इस पर अभी तक कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है.
8th Pay Commission पर क्या है अपडेट?
केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को लेकर बड़ी उम्मीद है. इसके तहत कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी (minimum salary) में बढ़ोतरी किया जा सकता है. सूत्रों के मुताबिक अगले साल तक केंद्र सरकार कर्मचारियों को ये तोहफा दे सकती है. हालांकि, अब तक 8वें वेतन आयोग को लेकर कोई उम्मीद नहीं की जा रही थी, लेकिन नई सरकार के बाद तेजी से चर्चा है कि अगले वेतन आयोग की तैयारी शुरू होगी.
मानसून सत्र में 8वें वेतन आयोग पर चर्चा संभव
केंद्र सरकार ने अब तक 8वें वेतन को लेकर कोई ऐलान या सहमति नहीं जताई थी. लेकिन इसे लेकर ताजा अपडेट आया है. सरकारी सूत्रों की मानें तो नई सरकार में नए वेतन आयोग को लेकर एक बार फिर से चर्चा शुरू की जा सकती है. खास बात तो ये है कि आने वाले मानसून सत्र में 8वें वेतन आयोग को लेकर चर्चा भी हो सकती है. क्योंकि केंद्रीय कर्मचारियों ने लगातार वेतन आयोग की मांग की है.

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले
अगर 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर बात बनती है तो सूत्रों के मुताबिक कर्मचारियों की सैलरी में जोरदार इजाफा देखने को मिल सकती है. फिलहाल इस पर अब तक कोई तस्वीर साफ नहीं हुआ है कि नए वेतन आयोग में क्या-क्या शामिल होगा. नए वेतन आयोग को लेकर सवाल ये भी है कि इसके लिए प्लानिंग कमीशन होगा या फिर ये जिम्मेदारी फाइनेंस मिनिस्ट्री के पास ही रहेगा. लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कमिटी का गठन भी जल्द हो सकता है. इसके बाद ही केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी के फॉर्मूले को लेकर कुछ तय होगा.
8वें वेतन आयोग में मिलेगी खुशखबरी
सरकारी सूत्रों के मुताबिक 8वें वेतन आयोग (8th Pay commission) का गठन साल 2025 तक हो सकता है. इसके तहत आयोग गठन के 1 साल के भीतर ही इसे लागू किया जा सकता है. अगर ऐसा होता है तो केंद्रीय कर्मचारियों (Central government employees) की सैलरी में जोरदार उछाल देखने को मिल सकता है. 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के मुकाबले नए वेतन आयोग में सरकार कई बदलाव कर सकती है. इसके तहत फिटमेंट फैक्टर (Fitment factor) से जुड़े कुछ बदलाव संभव हैं. बता दें कि अब तक सरकार 10 साल में एक बार वेतन आयोग बनाती थी.
8th Pay Commission: वेतन में होगी बंपर बढ़ोतरी?
सूत्रों के मुताबिक अगर सब कुछ ठीक रहा तो केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है. 7वे वेतन आयोग के मुकाबले 8वें वेतन आयोग में कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर बढ़कर 3.68 गुना पर पहुंच जाएगा. इसके अलावा कर्मचारियों की बेसिक सैलरी (Basic Salary) में 44.44% तक की ग्रोथ हो सकती है.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
