Budget 2024: केंद्रीय बजट पेश होने में चंद दिन रह गए हैं. केंद्र में नई सरकार बनने के बाद पहला बजट होगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जुलाई में 22 या फिर 23 तारीख को संसद में बजट पेश कर सकती हैं. बता दें कि इससे पहले लोकसभा चुनाव के चलते फरवरी में अंतरिम बजट पेश हुआ था. लोकसभा चुनाव में NDA को लगातार तीसरी बार बहुमत मिला. इस बार केंद्रीय मंत्री मंडल में ज्यादा चेहरे पहले वाले ही हैं, जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का नाम भी शामिल हैं, जिनको लगातार दूसरे बार वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है. इस बार केंद्रीय बजट को लेकर कई उम्मीदें हैं, जिसमें एग्रीकल्चर सेक्टर की भी कई डिमांड हैं....
- बाजारों में लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए गेहूं, धान और चना जैसी खेती के प्रमुख आइटम में ट्रेड को शुरू किया जाए.
- रियल-टाइम मार्केट डाटा और एनालिटिक्स से पारदर्शिता में सुधार के लिए एडवांस टेक्नोलॉजी की दिशा में काम हो
- सब्सिडीज और टैक्स बेनिफिट्स के जरिए खेती-किसानी को बढ़ावा दिया जाए
- कमोडिटी क्वालिटी को बरकरार रखने और फसल खराब होने से रोकने के लिए लॉजिस्टिक और वेयरहाउसिंग को अपग्रेड किया जाए
- बाजार के भागीदारों को बढ़ावा देने और कम ट्रांजैक्शन लागत से टैक्स स्ट्रक्चर में बदलाव करना चाहिए
- कीमतों में उतार-चढ़ाव के खिलाफ रिस्क मैनेजमेंट को और मजबूत किया जाना चाहिए
- वायदा ट्रेडिंग के लिए योग्य कमोडिटीज की लिस्ट को और बढ़ाना चाहिए
- ग्लोबल ट्रेड को प्रोमोट करना चाहिए, इसके लिए इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के साथ घरेलू रेगुलेशन को जोड़ना चाहिए
PM मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट
जुलाई में पेश होने वाला केंद्रीय बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट होगा. जबकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार सातवां बजट पेश करने वाली भारत की पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी. इससे पहले पूर्व मंत्री मोरारजी देसाई ने छह बजट पेश किया था. उन्होंने 1959 और 1964 के बीच वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया था. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का अनुमान है कि FY25 में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.2% की दर से बढ़ेगी.

पहली बार कब पेश हुआ था देश का बजट?
भारत का पहला केंद्रीय बजट साल 1860 में पेश हुआ था, जिसे बजट को स्कॉटिश इकोनॉमिस्ट जेम्स विल्सन ने इसे पेश किया था. इस बजट में इनकम टैक्स कलेक्शन के बारे में बताया गया था. स्वतंत्र भारत में पहली बार 26 नवंबर, 1947 में बजट पेश किया गया, जिसे तत्कालीन वित्त मंत्री आरके शंमुखम ने पेश किया था.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
