योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली उत्तर प्रदेश सरकार विकास के रास्ते में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को आगे रखकर प्रदेश की सरकार लगातार बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रही है। उत्तर प्रदेश दुनियाभर में औद्योगिक नीतियां पेश करके ब्रांड उत्तर प्रदेश को मजबूत करने का काम कर रहा है।
उत्तर प्रदेश एख तरफ जहां अपनी छवि को सुधारने में लगा है तो दूसरी तरफ विश्वकप, आईपीएल और पहली मोटो जीपी रेस का भी सफल आयोजन किया। इन आयोजनों से उत्तर प्रदेश सरकार ने 200 से ज्यादा देशों के साथ अपना सीधा संबंध स्थापित किया है। प्रदेश की बदलती छवि का असर अब देखने को मिल रहा है, दुनिया में कॉमर्शियल गाड़ियां बनाने वाली तीसरी सबसे बड़ी कंपनी ने भी उत्तर प्रदेश में कदम रखा है।

हिंदुजा समूह उत्तर प्रदेश में पहला इलेक्ट्रिक कॉमर्शियल वाहनों को बनाने का संयंत्र लगाने जा रहा है। इस निवेश को उत्तर प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। यह उपलब्धि कई मायनों में अहम है। हिंदुजा समूह के यूपी में आने से कई और कंपनियों के प्रदेश में आने का रास्ता खुलेगा।
इसके साथ ही नोएडा की तर्ज पर ही बुंदेलखंड में नया शहर बसाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार लगातार बुंदेलखंड की ब्रांडिंग कर रही है। नया औद्योगिक शहर 36 हजार एकड़ में बसाया जाएगा। इस वर्ष 10 से 12 फरवरी के बीच प्रदेश में वैश्विक निवेश सम्मेलन का आयोजन किया गया था, जिसमे 20 हजार से ज्यादा करार हुए थे, इसके जरिए 39 लाख करोड़ रुपए के निवेश के समझौते हुए थे। इसमे 25 देशों के 10 हजा से ज्यादा प्रतिनिधि आए थे। जिसके बाद 16 देशों में रोड शो हुआ। अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, जर्मनी, नीदरलैंड, यूएई सहयोगी देश बने।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications