उत्तर प्रदेश उद्योग के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है और ब्रांड यूपी को एक खास पहचान मिल रही है। देशभर में उत्तर प्रदेश की छवि में बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के साथ ही अब ब्रांड यूपी को ग्लोबल पहचान मिल रही है।
दावोस में होने वाले वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में भी ब्रांड यूपी की झलक देखने को मिलेगी। ऐसा पहली बार है जब ब्रांड यूपी का वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में एक अलग से पवेलियन सेटअप किया जाएगा। यूपी पवेलियन में उत्तर प्रदेश की प्रमुख योजनाओं, नीतियों को दर्शाया जाएगा। इसके साथ ही यूपी में निवेश के लाभ को भी दर्शाया जाएगा। यहां मुख्य आकर्षण वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट की भी झलक देखने को मिलेगी।

उत्तर प्रदेश का वर्ल्ड इकोनॉमिक्स फोरम में प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना नेतृत्व करेंगे। । इसके साथ ही यहां पर उद्योग मंत्री नंद गोपाल नंदी, इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कमिश्नर मनोज कुमार सिंह मुख्यमंत्री के सचिव अमित सिंह भी मौजूद रहेंगे। यह प्रतिनिधिमंडल आज दावोस पहुंच रहा है। प्रतिनिधिमंडल यहां अलग-अलग बी2बी मीटिंग में हिस्सा लेगा।
इस वर्ष यह कार्यक्रम 14 जनवरी से 19 जनवरी के बीच हो रहा है। सरकार के प्रवक्ता की ओर से कहा गया है कि पहली बार उत्तर प्रदेश कई कार्यक्रमों के माध्यम से ग्लोबल जा रहा है, इसमे हाल ही में उत्तर प्रदेश की नई एफडीआई नीति को भी दर्शाया जाएगा। प्रदेश सरकार की नई एफडीआई नीति के तहत पहले ही दो कंपनियों को मंजूरी मिल चुकी है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
