पंजाब में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार अहम कदम उठा रही है। अत्याधुनिक खाद्य प्रसंस्करण प्रौद्योगिकी और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने दुबई में आयोजित गल्फूड 2024 में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रदेश के कृषि कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुदियां के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दुबई में आयोजित प्रदर्शनी में हिस्सा लेने पहुंचे। यह वैश्विक खाद्य और पेय सोर्सिंग का कार्यक्रम है।
पंजाब एग्री एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन टीम ने इस दौरान उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य ब्रांड्स को प्रदर्शित किया, जिसके लिए दुनियाभर से 200 से अधिक इंक्वॉयरी आई। जिसमे चिली पेस्ट, टमाटर पेस्ट, टोमैटो प्यूरी, ऑर्गेनिक बासमती चावल समेत अन्य फूड ब्रांड को लेकर निवेशकों ने अपनी रुचि जाहिर की है।

गुरमीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार हमारे फलते-फूलते खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल बनाने के लिए समर्पित है। हम उद्यमियों को इसके लिए प्रेरित करना चाहते हैं कि वो पंजाब में सफल व्यवसाय बनाएं।
गौर करने वाली बात है कि प्रदेश में पहले ही नेपाल, यूएई, कनाडा, यूके के व्यापारियों ने अपने ऑर्डर दे दिए हैं। स्पेन एस्टोनिया, इटली, रूस सहित अन्य प्रतिभागियों के साथ चर्चा हुई। जिसका मुख्य केंद्र किसानों को नई प्रोद्योगिकियों और उत्पाद को बढ़ावा देना है। बासमती निर्यातकों के साथ बैठक के दौरान निर्यात बढ़ाने के लिए रणनीतिक योजना की रूपरेखा भी तैयार की गई।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
