दिल्ली परिवहन निगम के रिटायर्ड कर्मचारियों की बकाया पेंशन का भुगतान जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि DTC के सभी रिटायर्ड बुज़ुर्गों के लिए खुशखबरी लाया हूं। आपकी सारी बकाया पेंशन आपके खाते में चली गई है। सीएम भुगतान में देरी के बुजुर्गों से माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की कोशिश रहेगी डीडी के सभी रिटार्यड कर्मचारियों समय से पेंशन का भुगतान किया जा सके।
सीएम ने कहा कि डीटीसी के पूर्व कर्चारियों को पिछले साल-डेढ़ साल से पेंशन मिलने में समस्या आ रही थी। 2015 से पहले ये एक बड़ी समस्या थी। सीएम विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा की पूर्व की सरकारें कहती थीं कि डीटीसी के पास फंड नहीं है। ऐसे में हम पेंशन कैसे दे सकते हैं। जबकि आम आमदी पार्टी की सरकार ने अपने फंड से आपके लिए पेंशन की व्यवस्था की है। ये पेंशन हर महीने पेंशन मिलती रहेगी।

सीएम केजरीवाल ने कहा, "पिछले साल एक गांव में गया था। तब डीटीसी के एक कर्मचारी ने मुझसे पेंशन के लिए कहा था। तब मैं उनसे वादा किया था कि आपका बच्चा हूं और आपसे वादा करता हूं कि आपको पेंशन जरूर मिलेगी। मैंने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर आपके पेंशन का प्रावधान किया। अब आपकी सारी पेंशन आपके अकाउंट में आ गई है। आगे जब भी कोई दिक्कत आई तो भरोसा रखना क्योंकि केजरीवाल आपकी सारी पेंशन दिलाकर रहेगा।"
वहीं मुख्यमंत्री ने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा, "केंद्र सरकार और अन्य पार्टी पूरी दिल्ली में गुंडागर्दी मचा रखी है। हम कोशिश कर रहे हैं कि आपके सारे काम करके रहेंगे। अभी हमारे पास ज्यादा पावर आई नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने जो भी शक्तियां दी है, वह भी छीन ली गई है। दिल्ली के लोग मेरा परिवार है और आपको पिता समान मानता हूं।"
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
