उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश में छोटे उद्योंगों को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठा रही है। प्रदेश में बड़ी संख्या में लोन का वितरण किया जा रहा है, सरकार की ओर से ऐसे उद्यमियों को मदद की जा रही है जो अपना व्यापार शुरू करना चाहते हैं। इसी दिशा में योगी सरकार की ओर से एक और बड़ा कदम उठाया गया है।
योगी सरकार ने सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम को कृषि भूमि परिवर्तन शुल्क में भारी छूट देने का फैसला लिया है।
उत्तर प्रदेश के विकास प्राधिकरण के दायरे में जो भी कृषि भूमि आती है, उसे औद्योगिक क्षेत्र में परिवर्तन कराने में अब शुल्क नहीं देना होगा। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने इस बाबत प्रदेश के सभी डीएम को पत्र लिखकर निर्देश जारी किया है। इससे पहले प्राधिकरण के दायरे में आने वाली कृषि भूमि को परिवर्तित कराने पर 30 फीसद तक का शुल्क देना होता था। लेकिन अब सरकार ने इस शुल्क को हटा लिया है।

उत्तर प्रदेश सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम प्रोत्साहन नीति 2017 के तहत उद्यमियों को भू परिवर्तन शुल्क में छूट दी जा रही थी, लेकिन इसका लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा था। इसकी बड़ी वजह थी कि उत्तर प्रदेश सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम प्रोत्साहन नीति 2022 में इसका प्रावधान नहीं था, लेकिन अब सरकार की ओर से यह बड़ा फैसला लेते हुए ऐसे उद्यमियों को लाभ देने का फैसला लिया गया है।
प्रदेश सरकार के इस फैसले से प्रदेश में उद्योग स्थापित करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। भूमि परिवर्तन शुल्क समाप्त होने की वजह से अब उद्यमियों को को नए उद्योग स्थापित करने में काफी मदद मिलेगी। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने 18 जनवरी 2024 को इस आदेश की जानकारी सभी डीएम, मंडलायुक्त, जिला उद्योग केंद्र, संयुक्त आयुक्त उद्योग, उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण को पत्र जारी करके दी है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
