पंजाब सरकार जल्द ही बजट सत्र बुलाने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसका जल्द ही ऐलान किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार 26 या 27 फरवरी को बजट सत्र बुलाया जा सकता है। दरअसल लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले पंजाब सरकार बजट सत्र को बुलाना चाहती है, यही वजह है कि जल्द ही सत्र की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। हालांकि यह बजट सत्र बहुत लंबा नहीं होगा।
रिपोर्ट की मानें तो भगवंत मान सरकार का यह तीसरा बजट सत्र होगा। ऐसे में इस बजट सत्र को लेकर लोगों को काफी उम्मीदें हैं। आने वाले समय में एक के बाद एक लगातार चुनाव हैं, लिहाजा आम आदमी पार्टी एक बेहतर बजट सत्र के जरिए मतदाताओं को अपनी ओर खींचने की जरूर कोशिश करेगी। ऐसे में इस बजट सत्र में आम लोगों के लिए कई बड़े ऐलान किए जा सकते हैं।

बहरहाल इस समय किसानों का आंदोलन भी चल रहा है। इस समय मान सरकार किसान आंदोलन पर ध्यान केंद्रित कर रही है। सरकार साफ कर चुकी है कि पंजाब के किसानों के साथ प्रदेश की सरकार मजबूती से खड़ी है। यहां तक कि भगवंत मान ने किसानों की हर संभव मदद करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि जो भी किसान आंदोलन के दौरान घायल होता है उसके इलाज का भी खर्च प्रदेश सरकार उठाएगी। पंजाब सरकार किसानों और केंद्र सरकार के बीच की कड़ी के तौर पर भी काम कर रही है। खुद मान ने कहा कि वह किसानों के वकील के तौर पर काम कर रहे हैं। किसान आंदोलन के बीच बजट सत्र को लेकर भी बैठकों का दौर लगातार जारी है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
