पंजाब सरकार ने गांवों में अलग-अलग शमशान घाट की जगह एक साझा शमशानघाट बनाने का फैसला लिया है। इसके तहत 29 गांवों में शमशान घाट का निर्माण कराया जाएगा।
इसके लिए प्रदेश सरकारने 29 गांवों को 5-5 लाख रुपए का ग्रांट जारी करने का फैसला लिया है। इससे जुड़ी फाइल को ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री एस लालजीत सिंह भुल्लर के पास भेज दी गई है। उनकी मंजूरी के बाद इस फंड को जारी कर दिया जाएगा।

लालजीत भुल्लर ने बताया कि इसके लिए 1.45 करोड़ रुपए की अनुदान राशि को जिला फतेहगढ़ साहिब के गांव शहीदगढ़, सैंपला, मुहम्मदीपुर, धतौंदा, धनौला, पठानकोट के गांव घोह, रोपड़ के झल्लियां कलां, रामपुर के गोपालपुर, संगरुर के खाई, पटियाला के हरचंदपुरा, गज्जूमाजरा, सनौलियां और सुक्खेवाल, तरन तारन के गांव किडियां, चंबल के डलीरी, माडी समरा और जवंदपुर, एसएएस नगर के गांव महरौली, ठकोरां कला, अमृतसर के गांव छन्न घोगा, मुमंद, लुधियाना के गांव रब्बों नीची, खानपुर मंड, जुलफगढ़ कीड़ी, नया सलेमपुरा और भाडेवाल गांव के लिए जारी किया जाएगा।
मंत्री ने बताया कि प्रदेश में बहुत से ऐसे गांव हैं जहां अलग-अलग धर्म के लोग रहते हैं, यहां अलग-अलग जगहों पर शमशानघाट हैं, लेकिन कोई भी शमशानघाट अच्छी तरह से विकसित नहीं किया गया है। जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। एक से अधिक शमशानघाट वाले गांव में अगर पंचायत शमशानघाट बनाने का फैसला करती है तो सरकार उस गांव को 5 लाख रुपए का ग्रांट देगी।
\इस राशि को शमशानघाट के विकास के लिए खर्च किया जा सकता है। यही नहीं पुराने शमशानघाट को भी पार्क आदि में तब्दील करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। मंत्री ने उम्मीद जताई है कि लोगों के प्रयास और आपसी भाईचारे से इसे पूरा सहयोग मिलेगा। अभी तक 39 ग्राम पंचायतों में 1.95 करोड़ रुपए की राशि को पिछले वित्त 39 ग्राम पंचायतों को रिलीज की गई थी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: होली पर सस्ता हुआ सोना-चांदी का भाव, जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 10 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, जानिए 24k, 22k 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट जंग के बीच सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए सुनहरा मौका! PM Kisan योजना से पाएं 3000 रुपए महीना, ऐसे भरें फॉर्म



Click it and Unblock the Notifications