पंजाब सरकार मिड डे मील कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात लेकर आई है। प्रदेश सरकार सभी मिड डे मील कर्मचारियों का सेहत बीमा कराने जा रही है। इसके लिए सरकार की ओर से प्रस्ताव की मांग की गई है।
भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार ने मिड डे मील वर्कर्स के लिए हेल्थ बीमा की पहल की शुरुआत कर दी है। इसके लिए बीमा कंपनियों की ओर से प्रस्ताव मांगा गया है। इसको लेकर एक पब्लिक नोटिस भी जारी कर दिया गया है।

नोटिस में कहा गया है कि मिड डे मील सोसाइटी, पंजाब स्कूल प्रबंधन समितियों द्वारा स्कूल स्तर पर तैनात कुक और हेल्पर्स के लिए स्वास्थ्य बीमा देने के लिए संगठनों की तलाश कर रही है। इसके लिए इच्छुक फर्म या संगठन अपना प्रस्ताव भेज सकते हैं। इस प्रस्ताव को [email protected] पर भेजा जा सकता है। इसकी अधिक जानकारी http://www.ssapunjab.org/mdm पर हासिल की जा सकती है।
बता दें कि हाल ही में सरकार ने मिड डे मील में किन्नू देने की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर शिक्षा सचिव केके यादव ने बागबानी विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इसकी संभावनाएं तलाश करने के लिए कहा था।
लेकिन किन्नू का मौसम खत्म होने की कगार पर है यही वजह है कि सरकार ने छात्रों को मिड डे मील में एक केला देने का आदेश जारी किया था। गौर करने वाली बात है कि प्रदेश में बच्चों को मिड डे मील में अलग से पांच रुपए दिए जाएंगे ताकि बच्चों को हफ्ते में एक दिन फल मिल सके।
पंजाब में 15.93 लाख बच्चे मिड डे मील के लिए रजिस्टर्ड हैं। यानि प्रदेश में हर हफ्ते दस हजार क्विंटल किन्नू की जरूरत होगी। कृषि विभाग के पूर्व कमिश्नर डॉक्टर बलविंदर सिंह सिद्धू का कहना है कि किन्नू खाने से बच्चे खांसी, जुकाम, बुखार से बचेंगे। सरकार के पास अच्छा मौका है कि वह इस योजना को दिल्ली में भी लागू करवाए।
More From GoodReturns

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनवेस्को इंडिया फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड NFO: निवेश से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा



Click it and Unblock the Notifications