Ayodhya Ram Temple: इस वक्त पूरी दुनिया की नजर अयोध्या पर टिकी है। 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक सपना साकार हो रहा है। अयोध्या को सोलर सिटी के रूप में विकसित किया गया है।
सौर ऊर्जा की दूधिया रोशनी से अयोध्या गुलजार हो रही है। सीएम योगी ने राम नगरी को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने की घोषणा की थी। राम मंदिर के उद्घाटन से पहले अयोध्या को सौर ऊर्जा की दूधिया रोशनी से जगमग कर दिया है।

सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) लगातार नया प्रयोग कर रहा है। नए प्रयोग से सोलर ट्री भी अब दूधिया रोशनी बिखेरने के लिए तैयार होने लगे हैं। सोलर ट्री से अयोध्या का पार्क जगमग होगा।
इसके अलावा अयोध्या की गलियों, प्रमुख चौराहों, मार्गों और घाटों में सोलर ट्री लगाए जाएंगे। इससे पूरा अयोध्या जगमग होगा। इस बीच 34 पार्कों में एक किलोवाट और 8 पार्कों में ढाई किलोवाट के सोलर ट्री लगाए गए हैं। 16 अन्य पार्कों में भी बहुत तेजी से काम चल रहा है।
यूपीनेडा के परियोजना अधिकारी प्रवीण नाथ पाण्डेय ने बताया कि 52 स्थानों पर सोलर ट्री लगाना है। इनमें से 34 पार्कों में एक किलो वाट के सोलर ट्री लग चुके हैं। 8 जगहों पर ढाई किलोवाट के सोलर लाइट लगाए गए हैं।
पार्कों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए सोलर ट्री का प्रयोग किया जा रहा है। सोलर ट्री की पत्तियों के निचले हिस्से से प्रकाश होगा। खास बात है कि शाम होते ही पार्क खुद ब खुद रोशनी से जगमग हो उठेंगे।
यह भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: चल रहा है अयोध्या को पूरी तरह बदलने का प्लान, बेहतर हो सकती है आर्थिक स्थिति
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
